{"_id":"68b2b4529402dd30890f774a","slug":"haryana-vidhan-sabha-speaker-harvinder-kalyan-spoke-on-monsoon-session-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मानसून सत्र पर बोले विस स्पीकर हरविंद्र कल्याण, व्यवधान आते हैं... सदन चलाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मानसून सत्र पर बोले विस स्पीकर हरविंद्र कल्याण, व्यवधान आते हैं... सदन चलाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Sat, 30 Aug 2025 01:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:52 PM IST
सार
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि चार दिवसीय मानसून सत्र में मंत्रियों को छोड़कर तीनों दिन 70 से 74 सदस्यों ने रोजाना अपनी बात रखी है। इस सत्र में आठ विधयेक पास किए गए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने मानसून सत्र के बारे में जानकारी दी। पहले दिन छह स्थगन के सवाल पर कल्याण बोले कि कई बार व्यवधान आते हैं, लेकिन अध्यक्ष की जिम्मेदारी होती है कि सदन चलेl
विज्ञापन
कल्याण ने कहा कि चार दिवसीय मानसून सत्र में मंत्रियों को छोड़कर तीनों दिन 70 से 74 सदस्यों ने रोजाना अपनी बात रखी है। इस सत्र में आठ विधयेक पास किए गए हैं।
विज्ञापन
शून्यकाल में तीन बैठकों में 4 घण्टे का समय दिया गया जिसमें 69 विधायकों ने अपनी बात रखी। 307 सवालों में से 194 सवाल स्वीकार किए गए, 80 में से 56 प्रश्न शामिल किए गए। 40 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों में से पांच विषयों पर 11 को स्वीकार किया और चर्चा हुई।
विज्ञापन
जलभराव, सीईटी परीक्षा की कार्यप्रणाली जैसे अहम विषयों पर चर्चा की गई, वहीं एक काम रोको प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। 67 मिनट मुख्यमंत्री ने काम रोको पस्ताव पर अपना जवाब रखा। विधानसभा की चार सिटिंग में 1585 दर्शकों ने सदन की कार्यवाही को देखा।