{"_id":"6893625bdec5ecd994042d4b","slug":"haryana-to-host-18th-urban-mobility-india-conference-and-exhibition-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-783761-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: 18वें शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन व प्रदर्शनी की मेजबानी करेगा हरियाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: 18वें शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन व प्रदर्शनी की मेजबानी करेगा हरियाणा
विज्ञापन
सात से 9 नवंबर तक गुरुग्राम में होगा सम्मेलन
चंडीगढ़। 18वें शहरी गतिशीलता भारत (यूएमआई) सम्मेलन सह प्रदर्शनी की मेजबानी हरियाणा की ओर से की जाएगी। यह सम्मेलन सात से नौ नवंबर तक गुरुग्राम में होगा। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई।
यह सम्मेलन शहरी परिवहन व गतिशीलता के क्षेत्र में उभरते मुद्दों, रुझानों, नवाचारों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए हित धारकों के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त मंच के रूप में कार्य करता है।
मुख्य सचिव रस्तोगी ने कहा कि इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी हरियाणा के लिए गर्व की बात है। यह सम्मेलन सतत शहरी विकास, स्मार्ट परिवहन समाधानों और बुनियादी ढांचे के नवाचार में राज्य की प्रगति को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
इस वर्ष के सम्मेलन का विषय शहरी विकास और गतिशीलता संपर्क है। सम्मेलन में पूर्ण सत्र, तकनीकी सत्र, पैनल चर्चाएं और इंटरेक्टिव प्रदर्शनियां शामिल होंगी। इनमें भारत समेत विभिन्न देशों के नीति-निर्माता, उद्योग जगत से विशेषज्ञ, शोधकर्ता और प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त तकनीकी भ्रमण और धरोहर स्थल भी शामिल होंगे, जिनमें प्रतिनिधियों को क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और शहरी परिवहन पहलों की झलक देखने को मिलेगी।