Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana ranks first in iGOT Karmayogi rankings, Gujarat is in second place

Chandigarh-Haryana News: आईजीओटी कर्मयोगी रैंकिंग में हरियाणा पहले स्थान पर, गुजरात दूसरे नंबर पर

विज्ञापन
कर्मचारियों के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण में हरियाणा ने मारी बाजी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। केंद्र सरकार की ओर से जारी नवीनतम आईजीओटी (एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण) कर्मयोगी रैंकिंग में हरियाणा ने गुजरात, कर्नाटक और पंजाब जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। हरियाणा ने एक लाख से पांच लाख सरकारी कर्मचारियों वाले राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत कर्मयोगी रैंकिंग के अनुसार हरियाणा ने 60.03 का समग्र स्कोर प्राप्त किया है जबकि गुजरात 60.02 अंकों के साथ दूसरे और कर्नाटक 60.01 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। तेलंगाना और पंजाब 60-60 अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। वहीं, उत्तराखंड 51.03 अंकों के साथ छठे व हिमाचल प्रदेश 51 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहा।

सितंबर 2026 के दौरान राज्यों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई इस रैंकिंग में तीन प्रमुख मानकों को आधार बनाया गया है। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित क्षमता निर्माण योजनाओं (सीबीपी) का निर्माण, प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में योगदान व पंजीकृत कर्मचारियों में से पिछले महीने के दौरान कम से कम एक घंटे का प्रशिक्षण पूरा करने वाले कर्मचारियों का अनुपात शामिल है। इन तीनों मानकों को क्रमशः 30 प्रतिशत, 30 प्रतिशत और 40 प्रतिशत का वेटेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed