Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Police won a bronze medal at the Tent Pegging World Cup

टेंट पेगिंग विश्व कप: हरियाणा पुलिस का जलवा, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

Sun, 15 Nov 2026 10:24 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 15 Nov 2026 10:24 AM IST
सार

इस उपलब्धि पर हरियाणा पुलिस के डीजीपी अजय सिंघल ने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना प्रत्येक खिलाड़ी के लिए गर्व और सम्मान की बात है।

विज्ञापन
Haryana Police won a bronze medal at the Tent Pegging World Cup
टेंट पेगिंग विश्व कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जॉर्डन के अकाबा में 11 से 14 नवंबर 2026 तक आयोजित पांचवें आईटीपीएफ टेंट पेगिंग वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने तीन कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जहाँ पुलिस के जवानों ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन


भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व
इस प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस के एएसआई जितेंद्र कुमार ने भारतीय टीम के खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व किया। वहीं, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने राष्ट्रीय कोच की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन


10 देशों के बीच भारतीय खिलाड़ियों का दमखम
पांचवें आईटीपीएफ टेंट पेगिंग वर्ल्ड कप में भारत सहित जॉर्डन, पाकिस्तान, मिस्र, ओमान, कतर, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, सूडान और यमन की टीमों ने भाग लिया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने टेंट पेगिंग की अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा, घुड़सवारी कौशल, सटीक निशानेबाजी और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए तीन कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई जितेंद्र कुमार का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व
भारतीय टीम में हरियाणा पुलिस के एएसआई जितेंद्र कुमार का चयन प्रदेश पुलिस के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम के सदस्य के रूप में भाग लेकर देश का प्रतिनिधित्व किया। उनकी सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा पुलिस के जवान कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग की जिम्मेदारियों के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा और क्षमता का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

राष्ट्रीय कोच के रूप में एचसी सुरेश कुमार की अहम भूमिका
हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने भारतीय टेंट पेगिंग टीम के राष्ट्रीय कोच के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने, उनकी तकनीकी दक्षता को निखारने तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में उनका योगदान सराहनीय रहा। राष्ट्रीय कोच के रूप में उनकी जिम्मेदारी हरियाणा पुलिस की खेल प्रतिभा और विशेषज्ञता को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान को भी दर्शाती है।
 
Trending Videos

विभिन्न सुरक्षा बलों के खिलाड़ियों से सजी थी भारतीय टीम
भारतीय दल में सेना, असम राइफल्स, आईटीबीपी और हरियाणा पुलिस के खिलाड़ी शामिल थे। छह सदस्यीय भारतीय टीम में असम राइफल्स के दो, भारतीय सेना के दो, आईटीबीपी का एक तथा हरियाणा पुलिस का एक खिलाड़ी शामिल था। टीम के कप्तान धनराज थे। टीम में बोनगे गणेश, संदीप कुमार, दिनेश कार्लेकर, एएसआई जितेंद्र कुमार और आईटीबीपी के अमित छेत्री सहित अन्य खिलाड़ी शामिल थे। हरियाणा पुलिस के एचसी सुरेश कुमार ने राष्ट्रीय कोच के रूप में टीम का मार्गदर्शन किया।

पदक जीतने में खिलाड़ियों की भूमिका
प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्लेकर ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक हासिल किए, जबकि आईटीबीपी के अमित छेत्री भी कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य रहे। भारतीय टीम ने कुल तीन कांस्य पदक अपने नाम किए।

डीजीपी अजय सिंघल ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर हरियाणा पुलिस के डीजीपी अजय सिंघल ने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना प्रत्येक खिलाड़ी के लिए गर्व और सम्मान की बात है। भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट खेल कौशल से देश का गौरव बढ़ाया है। हरियाणा पुलिस के एएसआई जितेंद्र कुमार का भारतीय टीम में प्रतिनिधित्व करना तथा एचसी सुरेश कुमार का राष्ट्रीय कोच के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाना पूरे पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है।

डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस अपने जवानों की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करती है। पुलिसकर्मियों की खेलों में उपलब्धियां न केवल विभाग की सकारात्मक छवि को मजबूत करती हैं, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों और युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा पुलिस के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed