{"_id":"6915ec2afcd37861870d3dec","slug":"haryana-kaushal-rozgar-nigam-limited-invited-applications-for-1600-job-vacancies-in-israel-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवियों के लिए नौकरी का मौका: 1.5 लाख से ज्यादा वेतन... 1600 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवियों के लिए नौकरी का मौका: 1.5 लाख से ज्यादा वेतन... 1600 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर
Thu, 13 Nov 2025 08:03 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 13 Nov 2025 08:03 PM IST
सार
हरियाणा के युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतर मौका है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड की तरफ 1600 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इंटरव्यू के आधार पर नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विस्तार
हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के माध्यम से इस्राइल में नौकरी पाने का मौका है। 25 से 50 वर्ष तक की उम्र के लोग 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल 1600 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 10वीं उत्तीर्ण और अंग्रेजी लिखने, पढ़ने की समझ भी होनी चाहिए। संबंधित पदों पर चयनित लोगों को प्रति माह 162500 रुपये तक मिलेंगे।
विज्ञापन
इस्राइल में सेरेमिक टाइलिंग के 1000 पदों पर भी आवेदन का माैका है। इसी तरह से ड्राईवाॅल वर्कर और राजमिस्त्री के 300-300 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने वालों को ओवरटाइम, भोजन, यातायात, साप्ताहिक अवकाश, मेडिकल सुविधाएं इस्ररायल की कंपनियों में चयन होने पर नियमानुसार दिया जाएगा।
विज्ञापन
आवेदकों का चयन आमने-सामने बैठकर साक्षात्कार के आधार पर होगा। प्रति माह औसतन 182 घंटे या प्रति माह 21 से 26 दिन नौकरी करने का मौका मिलेगा। इस्राइल में संबंधित पदों पर किसी भी स्थान पर नौकरी पर रखा जा सकता है। श्रम कानून इस्राइल के ही लागू होंगे। जिन आवेदकों का चयन होगा उन्हें नियुक्ति और वापसी के दौरान खर्चा खुद से वहन करना होगा। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कार्पोरेशन(एनएसडीसी) के माध्यम से नाैकरी मिलेगी, लेकिन एचकेआरएनएल के माध्यम से आवेदन करने होंगे।
विज्ञापन
वैज्ञानिक और इंजीनियर पदों के लिए 25 को परीक्षा
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में असिस्टेंट इनवायरमेंटल इंजीनियर(ग्रुप-बी) और वैज्ञानिक-बी(ग्रुप-ए) पदों के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग परीक्षा करवाएगा। परीक्षा 25 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। आयोग ने आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 18 नवंबर से विभागीय वेबसाइट के माध्यम से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने को कहा है। यह भी स्पष्ट किया है कि ए-4 साइज के कागज पर ही प्रवेश पत्र साथ लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।