फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Congress Observers assigned responsibilities within districts themselves in-charge Sanjay Dutt

हरियाणा कांग्रेस में नई परंपरा: पर्यवेक्षकों को जिले में ही मिलेगी जिम्मेदारी, प्रभारी संजय दत्त ने बताया कारण

Sat, 24 Oct 2026 01:43 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 24 Oct 2026 01:43 PM IST
सार

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि किसी नेता को अपने जिले में जिम्मेदारी मिलने से कम समय में मजबूत तैयारी होती है, जबकि दूसरे जिले में जाने पर सबकुछ एकदम से नया हो जाता है और नेता के सामने एक नई तरह की चुनौती खड़ी हो जाती है।

विज्ञापन
Haryana Congress Observers assigned responsibilities within districts themselves in-charge Sanjay Dutt
पत्रकारों से बात करते हरियाणा कांग्रेस के नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस ने संगठनात्मक नियुक्तियों में वर्षों पुरानी परंपरा बदल दी है। अब पार्टी के पर्यवेक्षकों को दूसरे जिलों के बजाय उनके अपने ही जिलों में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हरियाणा में पहली बार इस तरह का बदलाव किया गया है। इससे पहले पर्यवेक्षकों को उनका जिला छोड़कर दूसरे जिलों में लगाया जाता था। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने शनिवार को पत्रकारवार्ता में इस बदलाव के पीछे की वजह बताई।
विज्ञापन


संजय दत्त ने कहा कि किसी नेता को उसके अपने जिले की जिम्मेदारी देने से कम समय में संगठन को मजबूत करने की बेहतर तैयारी हो सकती है। संबंधित नेता को अपने जिले की राजनीतिक परिस्थितियों, कार्यकर्ताओं और संगठन की स्थिति की जानकारी पहले से होती है। इसके विपरीत, दूसरे जिले में जाने पर उसे वहां की परिस्थितियों को समझने और कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित करने में समय लगाना पड़ता है। पार्टी की प्राथमिकता कम समय में संगठन को मजबूत करना है, इसलिए पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी तय करने के तरीके में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन





दिल्ली रैली के बाद शुरू होगा चौपाल आंदोलन
कांग्रेस का 25 अक्तूबर से प्रस्तावित चौपाल आंदोलन अब एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली के बाद शुरू होगा। संजय दत्त ने बताया कि पार्टी की वोट बचाओ-देश बचाओ मेगा रैली की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए हरियाणा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कांग्रेस का दावा है कि रैली में हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा की भागीदारी ऐतिहासिक रहेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी के प्रमुख नेताओं ने रैली की तैयारियों पर चर्चा की। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खराब सेहत के चलते इस बैठक में शामिल नहीं हो सके।

वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है और लोगों के मतदान के अधिकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राहुल गांधी ने एक्स फाइल के माध्यम से वोट चोरी से जुड़े तथ्यों और सवालों को जनता के सामने रखा है। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकार के कामकाज को लेकर भी गंभीर सवाल हैं, इसलिए पार्टी ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है और एसआईआर की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को भी जनता के बीच उठा रही है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी नेताओं और पत्रकारों के बीच लगातार संवाद होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अच्छा लग रहा है कि हम आपसे लगातार मिल रहे हैं, वरना देश में नेताओं पर आरोप लगते हैं कि वे पत्रकारों से बचते हैं।’’

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि एक नवंबर की रैली का उद्देश्य जनता के मतदान के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा करना तथा भाजपा सरकार से जवाबदेही मांगना है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग उठाई। साथ ही आगामी चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराने की मांग भी रखी।

संजय दत्त ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता के मन में सवाल हैं और एसआईआर की कथित अनियमितताओं की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए है।

उन्होंने राहुल गांधी की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सवालों पर जवाब देने के बजाय व्यक्तिगत टिप्पणियां की गईं। संजय दत्त ने पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के नाम काटे जाने का मुद्दा भी उठाया और कहा कि इन मामलों में जनता को जवाब मिलने चाहिए।


उन्होंने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए दावा किया कि उसमें बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए थे, केवल कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं। संजय दत्त ने कहा कि हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली रैली में पहुंचेंगे। पार्टी की मांग है कि मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता का चुनाव व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed