फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Congress dispute Former CM Bhupendra Hooda deepak Babaria Udaybhan

Haryana Congress: बाबरिया और उदयभान के विवाद में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की एंट्री, बोले- सूची रद्द नहीं

Thu, 26 Dec 2024 09:45 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Dec 2024 09:45 AM IST
सार

18 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने जिला प्रभारियों की सूची जारी की थी। 24 दिसंबर को प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने सूची पर चर्चा नहीं होने का बयान दिया था। अब इस मुद्दे में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का बयान आया है।

विज्ञापन
Haryana Congress dispute Former CM Bhupendra Hooda deepak Babaria Udaybhan
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस में जिला प्रभारियों की सूची को लेकर प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के बीच विवाद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की एंट्री हुई है। 
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि जिला प्रभारियों की नई सूची नहीं बनी है, सिर्फ उसे अपडेट किया गया। सूची को दीपक बाबरिया ने रद्द नहीं किया है, जरूरत पड़ने पर उनसे बात भी कर लेंगे। साथ ही बुधवार को नई दिल्ली में हुड्डा ने उम्मीद जताई कि हरियाणा कांग्रेस का संगठन जल्दी बन सकता है। उन्होंने हाईकमान से कहा है कि राज्य में कांग्रेस का संगठन नहीं बनने से कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन


हुड्डा के मुताबिक लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान कई नेता पार्टी छोड़ गए। इसी वजह से जिला प्रभारियों की सूची में थोड़ा बदलाव की जरूरत थी। इसलिए प्रभारियों की सूची को अपडेट किया गया है, बदलाव नहीं। इसमें किसी तरह का विवाद नहीं है। दरअसल, 18 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने जिला प्रभारियों की सूची जारी की थी। इसमें हिसार, कुरुक्षेत्र, नूंह, पलवल, पंचकूला, रोहतक और रेवाड़ी के प्रभारी बदले गए थे। साथ ही छह विधायक, 14 पूर्व विधायक और पूर्व मंत्रियों को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि, एक सप्ताह के अंदर ही 24 दिसंबर को प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने सूची पर चर्चा नहीं होने का बयान देकर रोक लगा दी थी। इसी के बाद से दोनों को बीच विवाद और गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुटबाजी की कोई बात नहीं है। जिला प्रभारियों की सूची बनाने से पहले और अधिक विचार-विमर्श की जरूरत थी। इसलिए इसे रोका गया है। प्रभारियों पर और मंथन किया जाएगा, ताकि कांग्रेस और मजबूती के साथ मैदान में उतर सके। -दीपक बाबरिया, हरियाणा प्रभारी, कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed