{"_id":"69f9ade57c0582aeaf006d22","slug":"haryana-cm-nayab-saini-appointed-as-central-co-observer-to-elect-bjp-legislative-party-leader-in-assam-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: असम में भाजपा विधायक दल का नेता चुनेंगे हरियाणा के सीएम नायब सैनी, केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: असम में भाजपा विधायक दल का नेता चुनेंगे हरियाणा के सीएम नायब सैनी, केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त
Tue, 05 May 2026 02:15 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 05 May 2026 02:15 PM IST
सार
नायब सिंह सैनी की यह भूमिका भाजपा के भीतर उनकी बढ़ती राजनीतिक अहमियत को दर्शाती है, साथ ही असम में नेतृत्व चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी और अनुशासित बनाने का प्रयास भी है।
विज्ञापन
नायब सैनी
- फोटो : फाइल
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने असम में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षकों की घोषणा की है। पार्टी संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति 5 मई 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से की गई है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इन पर्यवेक्षकों की देखरेख में असम में भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा।
विज्ञापन
यह नियुक्ति 5 मई 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से की गई है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इन पर्यवेक्षकों की देखरेख में असम में भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा।
विज्ञापन