{"_id":"6a37c9cdb2504c3c0e0f3d07","slug":"haryana-cabinet-meeting-time-changed-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा कैबिनेट का समय बदला: अब इतने बजे होगी बैठक, माननीयों को भेजी गई सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा कैबिनेट का समय बदला: अब इतने बजे होगी बैठक, माननीयों को भेजी गई सूचना
Sun, 21 Jun 2026 04:54 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 21 Jun 2026 04:54 PM IST
सार
सरकार ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आंशिक बदलाव के कारण बैठक का समय बदला गया है। इस संबंध में सभी माननीयों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
हरियाणा कैबिनेट की बैठक का समय बदला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने 22 जून 2026 को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक के समय में संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्रिमंडल अनुभाग द्वारा जारी संशोधित नोटिस के अनुसार, पहले यह बैठक सुबह 11 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
माननीयों को भेजी गई सूचना
नोटिस के अनुसार, बैठक सोमवार, 22 जून को हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ के मुख्य सभा कक्ष (मंजिल-4) में आयोजित होगी। सरकार ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आंशिक बदलाव के कारण बैठक का समय बदला गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री, सभी कैबिनेट मंत्री एवं राज्य मंत्री, राज्यपाल के सचिव सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी प्रशासनिक सचिवों, विधि परामर्शी, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक और पुलिस महानिदेशक को भी आवश्यक कार्यवाही के लिए अवगत करवाया गया है। यह संशोधित नोटिस 20 जून 2026 को जारी किया गया है। बैठक में राज्य के विभिन्न प्रशासनिक और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन