{"_id":"67a11c2b242c01c07b0b79e2","slug":"haryana-budget-2025-haryana-cabinet-meeting-today-budget-dates-will-be-finalised-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Budget 2025: मंत्रिमंडल की बैठक आज, बजट की तारीखों पर लगेगी मुहर; कब से कब तक चलेगा बजट सत्र?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Budget 2025: मंत्रिमंडल की बैठक आज, बजट की तारीखों पर लगेगी मुहर; कब से कब तक चलेगा बजट सत्र?
Tue, 04 Feb 2025 01:12 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:12 AM IST
सार
सीएम अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को होगी। इसमें हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को होगी। इसमें हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तारीख तय की जाएगी। बताया जा रहा है कि बजट सत्र फरवरी के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकता है और मार्च के पहले हफ्ते तक जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बैठक से पहले 14 और 15 फरवरी को विधायकों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें विधायकों को बजट व विधायी कार्य संबंधी जानकारी दी जाएगी। मंगलवार को ही हरियाणा में नए जिलों व उपमंडलों के गठन को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की बैठक होगी, जिसमें नए जिलों के गठन को लेकर आए प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन