फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana BJP President Mohan Badoli gang rape case Victim friend press conference in Panchkula see Video

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष गैंगरेप केस: पीड़ित महिला की फ्रेंड आई सामने, बताया उस रात क्या हुआ था, Video

Wed, 15 Jan 2025 09:29 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 15 Jan 2025 09:29 PM IST
सार

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर दर्ज हुए गैंगरेप केस में नया मोड़ आया है। पीड़ित महिला की फ्रेंड मीडिया के सामने आई है। महिला ने पंचकूला में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना के बारे में कई खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन
Haryana BJP President Mohan Badoli gang rape case Victim friend press conference in Panchkula see Video
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक राकी मित्तल के खिलाफ दर्ज सामूहिक बलात्कार के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले की गवाह व पीड़िता की सहेली ने बुधवार शाम मीडियाकर्मियों के सामने आई और कहा कि यह मामला पूरा झूठा है। उसकी सहेली और उसके बॉस ने यह पूरा मामला रचा है।

महिला ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया, उसका नाम पूनम है और वह दिल्ली की रहने वाली है। उसने बताया, वह, उसकी सहेली (पीड़िता) और उसका बॉस अमित जुलाई 2023 में कसौली घूमने गए थे। होटल की लॉबी में गायक रॉकी मित्तल से मुलाकात हुई। उसका नाम सुन रखा था। उससे थोड़ी बातचीत हुई और वह वहां से चला गया। यह एक नार्मल मुलाकात थी। उसके बाद मैं, सहेली और उसके बॉस एक ही कमरे में सो गए और अगले ही दिन सुबह दिल्ली के लिए निकल पड़े। पीड़िता बताया, उसने कभी मोहनलाल बडौली को देखा नहीं है और न ही होटल में इस नाम का कोई शख्स आया था।

विज्ञापन


पीड़िता ने दिया पैसों का लालच
महिला ने बताया, उसे तो इस मामले का तब पता चला, जब एफआईआर हुई। सहेली (पीड़िता) उसके घर आई और बोली कि इस मामले वह उसका साथ दे। उसे पैसे मिलेंगे और उसके बॉस को टिकट या चेयरमैनशिप मिलेगी। इस पर महिला ने साथ नहीं देने की बात कही तो पीड़िता ने आत्महत्या की धमकी दी और रोने-पीटने लगी। महिला ने दावा किया, यह सब पीड़िता के बॉस ने साजिश रची है। वह टिकट मांग रहा था। कसौली ट्रिप के बाद उसका सहेली से कोई संपर्क नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कई बार बुलाया
महिला ने कहा कि हिमाचल में एफआईआर दर्ज होने पर पुलिस ने कई बार बयान के लिए उसे बुलाया, लेकिन वह नहीं गई। उसने हिमाचल प्रदेश पुलिस से पूछा कि कैसे बिना पूछताछ किए मेरा नाम इस केस में गवाह के रूप में डाल दिया गया। उसने दावा किया है कि उसने पुलिस को बताया है कि होटल के कमरे ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। सबकुछ नार्मल था। आरोप लगाने वाली महिला ने पैसों के लालच में यह सब किया है। महिला ने कहा- यदि होटल में सामूहिक बलात्कार होता तो आसपास के लोगों को पता नहीं चलता। किसी ने भी ड्रिंक नहीं की थी।

महिला का दावा, वह पीड़िता के बॉस को नहीं जानती
प्रेस वार्ता में जब उससे पूछा गया कि क्या वह पीड़िता के बॉस को जानती थी तो उसने कहा वह नहीं जानती थी। बस वह अपनी सहेली को जानती थी। जब उससे पूछा गया कि वह फिर कैसे अंजान व्यक्ति के साथ कमरे में रुक गई तो महिला ने कहा यह तो नार्मल बात है। क्या आप लोग कभी ऐसे नहीं रुके। उससे जब पूछा गया कि आपको यहां कौन लेकर आया है। किसने प्रेस कांफ्रेंस के लिए कहा है। इस पर उसने बताया, जब यह खबर सामने आई तो उसके पेरेंट्स ने मीडिया को सबकुछ बताने के लिए कहा। इसलिए मैं प्रेस कांफ्रेंस करने आई हूं। मेरे सामने न तो रेप हुआ। न मारपीट और न ही शराब पी गई। कोई वीडियो भी नहीं बनाया गया। यदि वीडियो बनाया जाता तो मैं यहां क्यों आती। वही, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान होटल में पंचकूला के स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद थे। हालांकि वह प्रेस कांफ्रेंस में वह सामने नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed