{"_id":"6851ca9dc861c1e2fc0cd65b","slug":"hand-over-the-chair-of-chief-minister-one-day-all-the-miscreants-will-run-away-abhay-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-739490-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी साैंप दो, सारे बदमाश भाग जाएंगे : अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी साैंप दो, सारे बदमाश भाग जाएंगे : अभय
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में कानून व्यवस्था को पूरी तरह से फेल बताते हुए इनेलो ने सरकार को घेरा है। मंगलवार को इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में कहा कि मुझे केवल एक दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी साैंप दो, सारे बदमाश प्रदेश छोड़कर भाग जाएंगे। उन्होंने एचएयू प्रकरण में छात्रों पर लाठियां चलवाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की।
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चाैटाला ने सवाल उठाया कि अब सरल पोर्टल सही तरीके से काम कर रहा है। सीईटी के आवेदन के दाैरान इसका संचालन क्यों नहीं हो रहा था। सरकार पर पूरी तरह से विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि रोजगार में 100 में से 80 बाहरी राज्यों के लोगों को नाैकरियां दी गईं। सीईटी के आवेदन के दाैरान सरल पोर्टल जानबूझकर ठप किया गया था, जिससे प्रदेश के लाखों बच्चे आवेदन से वंचित रह गए। सरकार से मांग की है कि ऐसे आवेदकों को आवेदन के लिए 15 दिन का समय दिया जाए। नाैकरियों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि किसी से घोटाले छिपे नहीं हैं।
एचएयू प्रकरण में उन्होंने छात्रों की मांग को जायज बताया। सरकार से मांग की कि वाइस चांसलर समेत चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर और प्रोफेसर को तुरंत बर्खास्त किया जाए। प्रदेश में शराब के ठेके नीलाम न होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं सुरक्षा की गारंटी दे रहे हैं, लेकिन अपराधियों का इतना खाैफ है कि कोई शराब के ठेके लेने को ही तैयार नहीं।
विज्ञापन
इस दाैरान एडवोकेट अशोक भोरिया, रामफल बहमनी, मनोहरलाल, रामदिया रंगा, अजमेर सिंह, कांग्रेस के आईटी सेल के प्रदेश सचिव शोभाचंद ढांडा, प्रवीण चौधरी, पूर्व मंत्री स्वर्गीय जसविंद्र सिंह संधु के भाई राज सिंह संधु आदि कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल हुए। प्रेस वार्ता में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपप्रधान आरएस चौधरी, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला और संगठन सचिव उमेद लोहान समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।