{"_id":"6ae20879850f306c1d0864ea","slug":"had-the-cms-face-not-been-changed-the-bjp-government-would-not-have-been-formed-for-a-third-time-gautam-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1161605-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का चेहरा न बदलते तो तीसरी बार भाजपा सरकार नहीं बनती : गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का चेहरा न बदलते तो तीसरी बार भाजपा सरकार नहीं बनती : गौतम
विज्ञापन
बोले- लंबे कार्यकाल से पैदा हो गई थी सत्ता विरोधी लहर, भाजपा की जीत में मेरा भी योगदान
मंत्री नहीं बनने का दर्द भी झलका, कहा- दो बार के विधायक रह चुके हैं, सरकार को तय करना है
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने अपनी ही पार्टी की पिछली और मौजूदा सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले मनोहर लाल को मुख्यमंत्री पद से नहीं हटाया जाता तो हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार नहीं बन पाती। गौतम ने कहा कि मनोहर लाल अच्छे व्यक्ति हैं और उनके कार्यकाल में कानून का राज स्थापित हुआ लेकिन लंबे समय तक सत्ता में रहने के कारण सरकार के खिलाफ माहौल बन गया था।
चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल में मीडिया से बातचीत करते हुए गौतम ने कहा कि उन्होंने मनोहर लाल को सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सलाह भी दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि केवल योग्यता के आधार पर नौकरियां देने की नीति के कारण भाजपा के कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बच्चे रोजगार से वंचित रह गए।
गौतम ने कहा कि भाजपा की जीत में उनका भी योगदान रहा है। नरवाना, सफीदों और उचाना सहित कई सीटों पर पार्टी को जीत दिलाने में उनकी भूमिका रही। लगातार दूसरी बार विधायक बनने के बावजूद मंत्री पद नहीं मिलने की कसक भी उनके बयान में नजर आई। उन्होंने कहा कि वे दो बार के विधायक हैं मगर किसे कौन-सा पद देना है यह सरकार को तय करना होता है। गौतम अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वे पहले जजपा से विधायक थे। 2024 के चुनाव में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। दोनों कार्यकाल में मंत्री पद नहीं मिलने की नाराजगी भी वे अलग-अलग मौकों पर जाहिर कर चुके हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मार्च 2024 में भाजपा ने मनोहर लाल की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया था। इसके बाद अक्तूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 48 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाई।