{"_id":"6a71e6467a0ca894aa00799b","slug":"government-should-uphold-rajdharma-not-merely-rajya-dharma-deepender-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1088033-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यधर्म नहीं, राजधर्म निभाए सरकार : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यधर्म नहीं, राजधर्म निभाए सरकार : दीपेंद्र
विज्ञापन
चंडीगढ़। कॉमनवेल्थ खेल-2030 की मेजबानी या सह-मेजबानी हरियाणा को देने की मांग को लेकर सोमवार को संसद परिसर में हरियाणा के कांग्रेस सांसदों ने फिर प्रदर्शन किया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार राज्यधर्म छोड़कर राजधर्म निभाए और सभी राज्यों के साथ समान व्यवहार करें।
सांसद जयप्रकाश जेपी, वरुण मुलाना और सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेल-2026 में भारत के 13 स्वर्ण पदकों में से 7 हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। ऐसे में खेलों के बुनियादी ढांचे और निवेश में भी हरियाणा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। यदि पूर्ण मेजबानी संभव नहीं है तो हरियाणा को सह-मेजबान बनाया जाना चाहिए। कांग्रेस ने मांग की कि हरियाणा सरकार तुरंत प्रस्ताव भेजे और केंद्र इस पर पुनर्विचार करे।