फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Government made paper declarations in the name of compensation: Surjewala, political news, Haryana News

मुआवजे के नाम पर सरकार ने कागजी घोषणाएं की : सुरजेवाला

विज्ञापन
मुआवजे के नाम पर सरकार ने कागजी घोषणाएं की : सुरजेवाला
विज्ञापन

चंडीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा में आई बाढ़ से प्रभावित किसानों की दुर्दशा पर सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों की पीड़ा को समझने में विफल रहे हैं और मुआवजे के नाम पर केवल कागजी घोषणाएं की जा रही हैं। सुरजेवाला ने बताया कि प्रदेश के 5,860 गांवों के 3.41 लाख किसानों की 20 लाख एकड़ से अधिक फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। लाखों किसान कर्ज़ के बोझ तले दबे हैं लेकिन सरकार ने केवल 7,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा तय किया है। उनके अनुसार, किसानों की वास्तविक लागत 25 से 30 हजार रुपये प्रति एकड़ आती है जबकि कई जगह 70 हजार रुपये तक सालाना पट्टा देना पड़ता है। ऐसे में यह मुआवजा किसानों के साथ अन्याय है। कांग्रेस नेता ने भूमिहीन व बंटाई पर खेती करने वाले किसानों की हालत पर भी चिंता जताई और कहा कि वे दोहरे कर्ज़ के जाल में फंसते जा रहे हैं। सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और आपदा राहत पैकेज की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को उचित राहत नहीं दी गई तो यह संकट राज्य की कृषि और अर्थव्यवस्था दोनों को गहरा झटका देगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed