फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Government formed in Punjab on false promises, development for every section in Haryana: Nayab Saini

पंजाब में झूठे वादों से बनी सरकार, हरियाणा में हर वर्ग का विकास: नायब सैनी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में झूठे वादों के सहारे सरकार बनाई गई। चुनाव के समय महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया था लेकिन आज तक वह पूरा नहीं हुआ। इसी तरह बुजुर्गों की पेंशन को 1500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने का वादा भी केवल कागजों तक सीमित रह गया। सीएम सैनी रविवार को पंजाब में पटियाला जिले के घन्नौर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर नहीं खरीदा जा रहा जिससे किसान परेशान हैं। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पंजाब के लोगों को पूरी तरह नहीं मिल पा रहा है। सीएम ने हरियाणा की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत सभी माता-बहनों को 2100 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जा रही है। सरकार हर वर्ग के लिए समान रूप से कार्य कर रही है।
विज्ञापन


नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस राज्य स्तर पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु तेग बहादुर जी के नाम से डाक टिकट, स्मारक सिक्का और कॉफी टेबल बुक का विमोचन कर देश को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के इलाज की चिंता कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed