{"_id":"6853fdb4e54a5a4fe500050f","slug":"government-failed-to-supply-dap-to-farmers-severe-shortage-in-many-districts-hooda-dap-shortage-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-740975-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को डीएपी आपूर्ति में सरकार नाकाम, कई जिलों में भारी किल्लत : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को डीएपी आपूर्ति में सरकार नाकाम, कई जिलों में भारी किल्लत : हुड्डा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, प्रदेश में किसानों को डीएपी की मांग के बराबर आपूर्ति करने में सरकार फिर से नाकाम दिख रही है। सोनीपत, झज्जर, फतेहाबाद, हिसार और रोहतक समेत कई जिलों में डीएपी की भारी किल्लत है, जबकि धान की रोपाई का सीजन शुरू हो चुका है। खाद के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं और हमेशा की तरह सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है। हुड्डा ने कहा कि सोनीपत में डीएपी पूरी तरह खत्म हो चुकी है। इस सीजन में 1.10 लाख क्विंटल डीएपी खाद की जरूरत है लेकिन अभी तक सिर्फ 40 हजार क्विंटल डीएपी ही पहुंच पाई है। रेवाड़ी में भी खाद आपूर्ति बंद हो चुकी है।
रोहतक जिले में डीएपी की कुल खपत 1.70 लाख क्विंटल है लेकिन वहां भी अभी तक पूरा स्टॉक नहीं पहुंच पाया है। फतेहाबाद में 1.85 लाख क्विंटल की मांग है। यहां अभी तक 55,000 क्विंटल डीएपी पहुंची है। वहीं, हिसार में 15 दिन से डीएपी की आपूर्ति ही नहीं हुई, जिससे किसानों में नाराजगी है। हुड्डा ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आकर न किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दे पाई, न उचित मुआवजा और न ही समय पर खाद व बीज की आपूर्ति करवा पा रही है।