फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Government departments are careless in responding to audit reports, Haryana News

Haryana: ऑडिट रिपोर्ट का जवाब देने में सरकारी विभाग लापरवाह, 1653 सिफारिशों पर नहीं हुआ कोई काम

Wed, 11 Jun 2025 01:37 AM IST
चण्डीगढ़-हरियाणा ब्यूरो आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चण्डीगढ़-हरियाणा ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 01:37 AM IST
सार

वित्त विभाग ने कहा है कि निर्देशों का पालन न करने से न केवल पीएसी/सीओपीयू रिपोर्ट की सिफारिशों/पैराग्राफों का बोझ बढ़ रहा है बल्कि काम में भी बाधा आ रही है। इससे सरकार को अनावश्यक रूप से शर्मिंदगी भी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
Government departments are careless in responding to audit reports, Haryana News
नियंत्रक महालेखाकार - फोटो : संवाद

विस्तार

सरकारी योजनाओं व खर्च की समीक्षा करने वाली नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी), लोक लेखा समिति (पीएसी) और सार्वजनिक उपक्रम समिति (सीओपीयू) की ओर से सौंपी जाने वाली ऑडिट रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू करने और उनका जवाब देने में देरी बरती जा रही है। 
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा की समितियों ने इस बारे में सवाल उठाया और सरकार को इस संबंध में पत्र भेज गंभीर चिंता भी जताई है। लोक लेखा समिति की 91वीं रिपोर्ट के मुताबिक 1,653 सिफारिशें अभी लंबित हैं। इन पर कोई काम नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


वहीं, 71वीं सीओपीयू रिपोर्ट के मुताबिक 265 सिफारिशों पर अभी कोई काम नहीं हुआ है। अब वित्त विभाग ने सभी विभाग के प्रमुखों को बिना किसी देरी के ऑडिट पैराग्राफ का जवाब दें और इसका जल्द से जल्द निपटारा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त विभाग ने यह भी कहा है कि निर्देशों का पालन न करने से न केवल पीएसी/सीओपीयू रिपोर्ट की सिफारिशों/पैराग्राफों का बोझ बढ़ रहा है बल्कि काम में भी बाधा आ रही है। इससे सरकार को अनावश्यक रूप से शर्मिंदगी भी उठानी पड़ रही है। विभाग ने यह भी सवाल उठाया है कि जो जवाब भेजे भी जा रहे हैं, उनमें कईयों में तथ्यात्मक रूप से गलत जवाब हैं। 

उल्लेखनीय है कि सीएजी, पीएसी व सीओपीयू की जिम्मेदारी है कि वह सरकारी व्यय की जांच करती है कि धन का इस्तेमाल कानूनी व वित्तीय मानदंडो के अनुसार किया जा रहा है या नहीं। खामियां मिलने पर समितियां सरकार की खामियों को उजागर करते हुए सिफारिशें भी देती हैं, ताकि भविष्य में सरकारी धन का गलत इस्तेमाल न किया जा सके।

क्या कहता है नियम

वित्त विभाग की ओर से सभी विभागों को भेजे गए अति महत्वपूर्ण पत्र में जानकारी दी गई है कि कोई भी विभाग शकधर समिति की सिफारिशें का पालन नहीं किया जा रहा। समिति ने सिफारिश की थी कि सभी ऑडिट पैरा के जवाब प्रशासनिक विभागों के स्तर पर तीन महीने के भीतर भेजे जाने चाहिए। समिति ने यह भी सिफारिश की थी कि ड्राफ्ट पैरा छह सप्ताह के भीतर प्रधान महालेखाकार (पीएजी) को भेजना होगा।

वित्तीय हेराफेरी की तत्काल होनी चाहिए जांच

वित्त विभाग ने निर्देश दिए हैं कि लोक लेखा समिति की ओर से वित्तीय हेराफेरी पर सवाल उठाए जाने पर तत्काल जांच करनी चाहिए। भविष्य में ऐसे मामलों न हो, इसके लिए भी तत्काल सिफारिशों को लागू कर कार्रवाई करनी चाहिए। सीएजी, पीएजी के ड्राफ्ट पैरा या अन्य जांच के माध्यम से जब भी अनियमितताओं का पता चलता है, तो विभागों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। यदि समय पर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed