{"_id":"684dc0c6a969497bde0d86a4","slug":"general-and-by-elections-for-panch-and-sarpanch-today-results-will-be-declared-in-the-evening-election-news-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-737079-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: पंच व सरपंचों के आम व उपचुनाव आज, शाम को ही घोषित होगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: पंच व सरपंचों के आम व उपचुनाव आज, शाम को ही घोषित होगा परिणाम
विज्ञापन
56 पंच, 61 सरपंच, पंचायत समिति के 17 सदस्य व एक जिला परिषद सदस्य की सीट पर होगा उपचुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में ग्राम पंचायत पंच व सरपंच के आम चुनाव व उपचुनाव रविवार 15 जून को होंगे। मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। चुनाव के तुरंत बाद ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया, सदस्यों की मृत्यु, त्यागपत्र, बर्खास्तगी/निष्कासन या किसी अन्य कारणों से पंचों की 829 सीटें, सरंपच की 81, पंचायत समिति के सदस्यों की 17 व जिला परिषद सदस्य की एक सीट खाली थी। इनमें से अधिकतर सीटें निर्विरोध की वजह से भर गई थी, जबकि पंच की 56 सीटें, सरपंचों की 61, पंचायत समिति की आठ सदस्य व जिला परिषद की एक सीट पर उपचुनाव होना है। जबकि चरखी दादरी की बाढड़ा व हंसावास व झज्जर की बादली, मोहम्मदपुर माजरा और फैजाबाद ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच के आम चुनाव होंगे।
राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया, चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। शनिवार शाम को पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री लेकर संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंच गई थी। मतदान के दिन संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सभी सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में कार्यरत मतदाताओं को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। कहीं चुनावों को लेकर कोई विवाद होता है तो 17 जून को फिर से मतदान कराया जाएगा।