फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   From January 10, you will be able to provide census details from the comfort of your home; from the 25th, a team will visit every household.

Chandigarh-Haryana News: दस जनवरी से घर बैठे भर सकेंगे जनगणना का ब्योरा, 25 से घर-घर पहुंचेगी टीम

विज्ञापन
40 सवालों से जुटाई जाएगी जानकारी, 1 से 5 मार्च तक पुनरीक्षण किया जाएगा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परिवारों की जानकारी जुटाने के लिए डिजिटल और घर-घर सर्वे दोनों तरीके अपनाए जाएंगे। हरियाणा के लोग दस जनवरी से 24 जनवरी तक घर बैठे ऑनलाइन अपने परिवार का ब्योरा भर सकेंगे। वहीं जनगणना के लिए घर-घर जाकर जानकारी जुटाने का काम 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। इसके बाद 1 से 5 मार्च तक पुनरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान छूटी हुई जानकारी जुटाई जाएगी और आंकड़ों में मिली गड़बड़ियों को ठीक किया जाएगा। जनगणना की संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 की मध्यरात्रि निर्धारित की गई है।
25 जनवरी से शुरू होने वाली जनगणना में 40 सवालों से जानकारी जुटाई जाएगी। इसमें जाति, धर्म, शिक्षा, रोजगार, भाषा और विकलांगता समेत कई अहम जानकारियां शामिल होंगी। जनगणना कर्मचारी मोबाइल एप के माध्यम से लोगों की जानकारी दर्ज करेंगे। अधिकारी एक केंद्रीकृत प्रबंधन प्रणाली से पूरे काम की निगरानी करेंगे। डिजिटल व्यवस्था का उद्देश्य आंकड़ों में गलतियां कम करना, काम की प्रगति पर नजर रखना और निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करना है। हरियाणा सरकार की ओर से कर्मचारियों की तैनाती, प्रशिक्षण और जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की 12 अक्तूबर को जारी जानकारी के अनुसार राज्य के 51,907 गृह-सूचीकरण ब्लॉकों में जनगणना का पहला चरण पूरा हो चुका है। इस चरण में मकानों, घरेलू सुविधाओं और संपत्तियों से जुड़ी जानकारी जुटाई गई थी। अब दूसरे चरण में जनसंख्या से संबंधित विवरण जुटाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्व गणना करने वालों के भी घर जाएंगे कर्मचारी

जनगणना के दौरान कर्मचारी उन घरों में भी जाएंगे जहां लोग ऑनलाइन स्व-गणना कर चुके होंगे। वे दी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। पुनरीक्षण के दौरान छूटे हुए लोगों की पहचान और गलतियों को ठीक किया जाएगा। प्रश्नावली में उम्र, जन्मतिथि, लिंग, वैवाहिक स्थिति, धर्म, जाति और परिवार के मुखिया से संबंध जैसे सवाल शामिल हैं। इसके अलावा माता-पिता, जीवनसाथी, विकलांगता, मातृभाषा और अन्य भाषाओं से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी। सरकार ने लोगों से सही जानकारी देने और जनगणना कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed