{"_id":"6808f46c03eb458ff7061da9","slug":"free-bus-service-for-students-from-class-1st-to-12th-will-continue-in-the-state-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-690985-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों की निशुल्क बस सेवा जारी रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों की निशुल्क बस सेवा जारी रहेगी
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से 12वीं तक के छात्रों के लिए निशुल्क बस सेवा को इस शैक्षणिक सत्र के लिए भी बढ़ा दिया गया है। यह योजना 16 जनवरी 2024 में शुरू की गई थी, जिसे इस सत्र 2025-26 में भी बढ़ाया गया है। इस योजना का फायदा एक किमी. के दायरे में आने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों को नहीं मिलता है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा कि 30 अप्रैल तक परीक्षा शाखा की ई-मेल eduhry.exam@ gmail.com पर जानकारी भेजना है।
नियमों के अनुसार निशुल्क परिवहन सेवा का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों को स्कूल की दूरी, रूट मैप, वाहनों की सूची सहित जानकारी एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इस व्यवस्था का संचालन संबंधित स्कूल की प्रबंध समिति की ओर से किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग संबंधित स्कूल मुखिया के एचडीएफसी बैंक खाते के माध्यम से परिवहन विभाग को भुगतान करेगा।