फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Forty mobile X-ray and 87 defibrillator machines will be purchased

Chandigarh-Haryana News: चालीस मोबाइल एक्स-रे और 87 डिफाइब्रिलेटर मशीनें खरीदेंगे

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के जिला अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द ही जरूरी उपकरण व आवश्यक दवाइयां उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई बैठक में दवाओं व उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश के सभी सिविल अस्पतालों के लिए 4.64 करोड़ रुपये से 87 डिफाइब्रिलेटर, 1.01 करोड़ की लागत से 40 मोबाइल एक्स-रे मशीनें, 4 करोड़ रुपये से 11 वीडियो ब्रोंकोस्कोप व 7.19 करोड़ रुपये से जीआई वीडियो एंडोस्कोपी सिस्टम की खरीद को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

गुरुग्राम में 26.20 करोड़ की लागत से 30 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन एवं प्रबंधन के लिए सेवा प्रदाता के चयन को भी मंजूरी दी गई। हिस्टोपैथोलॉजी विभागों में 1.60 करोड़ रुपये से 9 स्वचालित स्लाइड स्टेनर, दंत विभागाें के लिए 2.20 करोड़ में 4 मोबाइल डेंटल वैन, प्रयोगशाला विभागों के लिए 1.47 करोड़ में 70 एबीजी बेंचटॉप मशीनें, नेत्र विभागों के लिए 3.94 करोड़ में 15 हाई-एंड ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप (नेत्र) और टीबी रोगियों के परीक्षण के लिए 6 करोड़ की लागत से 40 ट्रूनेट मशीनें खरीदने को भी मंजूरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपकरणों के साथ-साथ आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगभग 60 करोड़ रुपये से 44 आवश्यक दवाओं की खरीद को भी दो वर्ष की अवधि के लिए दर अनुबंध के तहत मंजूरी प्रदान की गई।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि इन स्वीकृतियों से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। मरीजों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed