फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Former minister Dr Vasudev, who contested against Bansilal, will join INLD today., Politics News, haryana news

Chandigarh-Haryana News: बंसीलाल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव आज होंगे इनेलो में शामिल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में इनेलो का कुनबा बढ़ता रहा है। हाल ही में पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह कांग्रेस को छोड़कर इनेलो में आ चुके हैं। अब पूर्व मंत्री डा. वासुदेव शर्मा ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भिवानी में होने वाले कार्यक्रम में इनेलो में शामिल होंगे। डा. वासुदेव 2000 में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बंसीलाल के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस में नेतृत्व और आपसी तालमेल की कमी बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी में रहने का फायदा नहीं जहां आपस में ही भारी गुटबाजी हो।

पूर्व मंत्री वासुदेव की पुत्रवधु इंदु शर्मा ने भी आम आदमी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और वह भी इनेलो में शामिल होंगी। डा. वासुदेव भिवानी में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चाैटाला की माैजूदगी में पार्टी का दामन थामेंगे। डा. वासुदेव 1984 में भिवानी ब्लाॅक समिति के चेयरमैन चुने गए थे। 1987 में भिवानी की मुंढावर विधानसभा (अब नहीं) से लोकदल के टिकट पर विधायक चुने गए। 1991 में ही ओम प्रकाश चाैटाला सरकार में पहले डिप्टी स्पीकर और बाद में खेल और कृषि राज्य मंत्री रहे। 1993 में टिकट न मिलने की नाराजगी के चलते लोकदल छोड़ दी और फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। वर्ष 2004 में इनेलो में फिर से शामिल हो गए और चाैटाला राज में ब्यूरो पब्लिक इंटरप्राइजेज के चेयरमैन बनाए गए। बीते वर्ष हुए चुनाव के दाैरान डा. वासुदेव शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed