{"_id":"69c2fefaf6b8e3d1f00ede16","slug":"firefighters-strike-on-april-8-9-civic-employees-to-support-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-978773-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: 8-9 अप्रैल को दमकल कर्मियों की हड़ताल, निकाय कर्मचारी देंगे समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: 8-9 अप्रैल को दमकल कर्मियों की हड़ताल, निकाय कर्मचारी देंगे समर्थन
विज्ञापन
शहीद का दर्जा व मुआवजे की मांग, सभी निकायों में झाड़ू प्रदर्शन का ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में दमकल कर्मी 8 और 9 अप्रैल को दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। उनकी प्रमुख मांग फरीदाबाद की फैक्टरी में आग बुझाने के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों को शहीद का दर्जा देने और उनके परिजनों को नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया कि इस हड़ताल को प्रदेश के सभी 87 नगर निकायों के कर्मचारी समर्थन देंगे। हड़ताल के दौरान दोनों दिन सभी निकायों में भोजन अवकाश के समय झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा।
संघ ने सरकार से मांग की है कि दिवंगत दमकल कर्मियों भवी चंद्र शर्मा और रणबीर के परिवारों को सम्मानजनक सहायता, मुआवजा और अन्य सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही सेवा के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों को शहीद का दर्जा देने की भी मांग उठाई गई है।