फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Exam for teachers willing to teach in Haryana PM Shri and Model Sanskriti schools on 30th blueprint released

Haryana: पीएमश्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों में पढ़ाने के इच्छुक शिक्षकों की परीक्षा 30 को, ब्लूप्रिंट जारी

Thu, 26 Jun 2025 02:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 02:56 PM IST
सार

प्रदेशभर के कुल 468 सरकारी मॉडल संस्कृति (जीएमएस) और पीएमश्री माध्यमिक उच्च विद्यालय और 1420 सरकारी मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूलों में नियुक्ति पाने के लिए 12,318 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इनमें 6797 पीजीटी, 2524 टीजीटी, 311 प्रधानाचार्य, 50 हेडमास्टर और 2636 जेबीटी शामिल है।

विज्ञापन
Exam for teachers willing to teach in  Haryana PM Shri and Model Sanskriti schools on 30th blueprint released
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हरियाणा शिक्षा निदेशालय की तरफ से पीएमश्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों में पढ़ाने के इच्छुक शिक्षकों की परीक्षा को लेकर ब्लू प्रिंट जारी किया गया है। पहली बार हरियाणा शिक्षा बोर्ड, भिवानी की तरफ से शिक्षकों की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के पीएमश्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों में ट्रांसफर के लिए शिक्षकों को परीक्षा देनी है। परीक्षा 30 जून को होगी।

विज्ञापन

30 जून को 12,318 शिक्षक देंगे परीक्षा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति और पीएमश्री स्कूलों में नियुक्ति पाने के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के चयन के लिए लिखित परीक्षा 30 जून को दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे तक प्रशासनिक मंडल स्तर पर आयोजित होगी। 

विज्ञापन


प्रदेशभर के कुल 468 सरकारी मॉडल संस्कृति (जीएमएस) और पीएमश्री माध्यमिक उच्च विद्यालय और 1420 सरकारी मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूलों में नियुक्ति पाने के लिए 12,318 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इनमें 6797 पीजीटी, 2524 टीजीटी, 311 प्रधानाचार्य, 50 हेडमास्टर और 2636 जेबीटी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदक शिक्षक और स्कूल प्रमुखों के प्रवेशपत्र (एडमिट कार्ड) 27 जून से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध हो जाएंगे। शिक्षक और स्कूल प्रमुख अपने एम्प्लाॅई आईडी और मोबाइल नंबर भरकर अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

वहीं, नेत्रहीन, दृष्टिबाधित और अशक्त अभ्यर्थी, जो खुद अपने हाथ से लिखने में असमर्थ है, वे लेखक की सुविधा लेना चाहते हैं तो उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की ओर से जारी मेडिकल प्रमाणपत्र (उनकी अशक्तता 40 फीसदी या इससे अधिक प्रमाणित की गई) उसकी सत्यापित प्रति जमा करवानी होगी। ऐसे अभ्यर्थियों को लेखक के मूल और सत्यापित दस्तावेज जैसे शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (एक सत्यापित), फोटो युक्त पहचान-पत्र या आधार कार्ड, स्थायी व अस्थायी पता सहित स्कूल के प्राचार्य या प्रतिनिधि से सत्यापित करवाना होगा। इसके बाद ही परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से एक दिन पहले पहुंचकर केंद्र अधीक्षक से लेखक की स्वीकृति लेनी होगी। ऐसे अभ्यर्थी चाहे वे लेखक की सुविधा ले रहे या नहीं, अगर वे चाहेंगे तो उन्हें 30 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा। किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 01664-254305 या ई-मेल assplexam@bseh.org.in पर संपर्क कर सकते हैं।

इन प्रशासनिक मंडल में परीक्षा केंद्र, मुखिया-प्रधानाचार्य होंगे अधीक्षक

राज्य के प्रशासनिक मंडल के स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फतेहाबाद, जींद, हिसार, सिरसा, झज्जर, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, भिवानी, करनाल, पानीपत और कैथल के स्कूलों में परीक्षा केंद्र होंगे।



स्कूल का मुखिया व प्रधानाचार्य केंद्र अधीक्षक होंगे। वहीं, अगर किसी कारणवश कोई मुखिया या प्रधानाचार्य ड्यूटी देने में असमर्थ हैं या उनके केंद्र पर उनके रक्त संबंध से जुड़ा कोई शिक्षक परीक्षा देगा तो स्कूल के मुख्य प्रवक्ता को जिला शिक्षा अधिकारी से पूछकर अधीक्षक नियुक्त करना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed