फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Electricity poles removed from the roads four lane from Nuh to Ferozepur Jhirka approved in Haryana assembly

हरियाणा विधानसभा: प्रदेश की सड़कों के बीच से हटेंगे बिजली के खंभे, नूंह से फिरोजपुर-झिरका तक फोरलेन को मंजूरी

Fri, 28 Mar 2025 04:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 28 Mar 2025 04:48 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा सत्र में सरकार ने कई प्रस्ताव पास किए हैं। शुक्रवार को सत्र के दौरान सड़कों से बिजले के खंभे हटाए जाने। नया फोरलेन बनाने और युवाओं को रोजगार देने जैसे कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई है। 

विज्ञापन
Electricity poles removed from the roads four lane from Nuh to Ferozepur Jhirka approved in Haryana assembly
विधानसभा सत्र के दौरान बिजली मंत्री अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान बिजली मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को एलान किया कि हरियाणा सरकार पूरे प्रदेश में सड़कों के बीच में पड़ने वाले बिजली के खंभों को हटाएगी। इसके लिए बिजली निगम पूरे प्रदेश में सर्वे करेगी। सर्वे में पता लगाया जाएगा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कुल कितने बिजली के खंभे सड़कों व गलियों के बीच में हैं। उसके बाद उन्हें चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। उन्होंने यह जवाब बाढड़ा के भाजपा विधायक उमेद सिंह के पूछे सवाल पर दिया था।

विज्ञापन


बिजली मंत्री ने बताया, बिजली के खंभे सुरक्षित स्थानों पर लगाए जाते हैं, मगर सड़क चौड़ीकरण या भूमि सीमांकन के कारण कुछ खंभे सड़कों के बीच आ जाते हैं। अब इन खंभों को हटाने के लिए विभाग काम करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वित्त विभाग की ओर से पूरा बजट पास हो गया था। एक साथ इन खंभों को हटा दिया जाएगा। यदि हिस्सों में बजट मिलता है तो बिजली खंभों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा।

विज्ञापन

Electricity poles removed from the roads four lane from Nuh to Ferozepur Jhirka approved in Haryana assembly
विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण। - फोटो : अमर उजाला

नूंह से फिरोजपुर-झिरका तक फोर लेन बनाने की मंजूरी

विधानसभा में पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने एलान किया कि केंद्र सरकार ने नूंह से फिरोजपुर-झिरका तक की सड़क को फोर लेन बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए 400 करोड़ रुपये भी मंजूर कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया, दो दिन पहले ही इसकी मंजूरी मिली है। नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने इस मुद्दे को पिछले दिनों सदन में उठाया था। मंत्री की घोषणा के बाद विधायक आफताब अहमद ने हरियाणा सरकार और मंत्री रणबीर गंगवा का धन्यवाद किया।

Electricity poles removed from the roads four lane from Nuh to Ferozepur Jhirka approved in Haryana assembly
विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला

टीजीपी के 3427 पदों को भरने के लिए भेजा गया मांग पत्र

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि राज्य में 14,295 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। राज्य सरकार विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए गंभीर है। मेवात काडर में पीआरटी के 1456 रिक्त पदों को भरने के लिए मांगपत्र हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को पहले ही भेजा जा चुका है। टीजीटी (विभिन्न विषयों) के 3427 पदों को भरने बारे हरियाणा कौशल रोजगार निगम को इंडेंट भेजा जा चुका है। वहीं, पीजीटी (विभिन्न विषयों) के 4780 पदों को भरने बारे मांग-पत्र हरियाणा लोक सेवा आयोग को भेजा गया था। अब तक 1704 पदों को भरने बारे सिफारिशें विभाग में प्राप्त हो चुकी हैं। जल्द ही इन चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। पीजीटी (विभिन्न विषयों) पदोन्नति कोटे के 4550 रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। इनमें से 3371 शिक्षकों के मामले प्राप्त हो चुके हैं।

विज्ञापन

Electricity poles removed from the roads four lane from Nuh to Ferozepur Jhirka approved in Haryana assembly
अनिल विज के बोलने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने कान बंद कर लिए। - फोटो : अमर उजाला

सोनीपत-पानीपत में बनेंगे दशहरा ग्राउंड

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने एक सवाल के जवाब में सदन में जानकारी दी कि प्रदेश की नगरपालिकाओं व नगर निगमों में भूमि की उपलब्धता व जनसंख्या को ध्यान में रखकर रामलीला व दशहरा मैदान बनाए जाएंगे। इस बारे में पहले सोनीपत के विधायक निखिल मदान ने मांग रखी। उसके बाद संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा व प्रमोद विज ने मांग रखी कि उनके क्षेत्र पानीपत में दशहरा ग्राउंड की कमी है। इस पर विपुल गोयल ने कहा- सदस्यों की मांग जायज है। सोनीपत की जनसंख्या 3,67,003 के अनुसार कामी रोड पर पहले से ही एक दशहरा मैदान मौजूद है, जिसका क्षेत्रफल 11 बीघा और 10 बिस्वा है। साथ ही में यह भी आश्वासन दिया कि सोनीपत शहर में नया दशहरा मैदान के निर्माण के लिए जल्द ही प्रयास किया जाएगा। वहीं, पानीपत में भी दशहरा ग्राउंड की मांग भी जल्द पूरी होगी।

एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डों होगी सफाई

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि एयरपोर्ट की तर्ज पर राज्य के सभी बस अड्डों की सफाई की जाएगी। इसमें कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा- वह स्वयं बस अड्डों का दौरा कर रहे है और वहां की व्यवस्था देख रहे हैं। परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि यात्रियों के लिए स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग से पायलट प्रोजेक्ट के तहत बातचीत की जा रही है। यदि पर्यटन विभाग के साथ कोई समझौता नहीं हो पाता, तो रेलवे की तर्ज पर यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed