{"_id":"69eb6fecb2d28a295108b722","slug":"electricity-officials-will-no-longer-be-absent-from-the-office-strict-orders-issued-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1003113-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: अब दफ्तर से गायब नहीं रहेंगे बिजली अफसर, सख्त आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: अब दफ्तर से गायब नहीं रहेंगे बिजली अफसर, सख्त आदेश जारी
विज्ञापन
यूएचबीवीएन ने जारी किए निर्देश, बाहर जाने से पहले लेनी होगी अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अब बिजली विभाग के अफसर बिना बताए ऑफिस से गायब नहीं रह सकेंगे। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने साफ निर्देश जारी किए हैं कि सभी बड़े अधिकारी अपने कार्यालय में ही मौजूद रहें। अगर कहीं बाहर जाना है तो पहले अनुमति लेना जरूरी होगा।
दरअसल इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह बढ़ती शिकायतें और काम में देरी है। कई बार लोग बिजली कट, लो-वोल्टेज या ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत करते हैं लेकिन अधिकारी मौके पर नहीं होते। इससे समस्या का समाधान देर से होता था और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। गर्मियों में जब बिजली की मांग बढ़ जाती है तब हालात और बिगड़ जाते हैं।
अब नए निर्देशों के बाद अधिकारी ऑफिस में ही रहेंगे जिससे फैसले जल्दी होंगे। फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को तुरंत निर्देश मिलेंगे और काम में तेजी आएगी। इसका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा। उनकी शिकायतों का समाधान पहले से जल्दी होगा। इस आदेश का असर लगभग हर जिले और सर्कल में तैनात अधिकारियों पर पड़ेगा यानी पूरा सिस्टम अब ज्यादा जिम्मेदार और एक्टिव नजर आएगा।