फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Election Commission rejected allegations of Congress; termed allegations as baseless, wrong and without facts

Haryana: चुनाव आयोग ने कांग्रेस के आरोपों को किया खारिज; आरोपों को निराधार, गलत और तथ्यहीन दिया करार; विज बोले

Wed, 30 Oct 2024 01:55 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 30 Oct 2024 01:55 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में चुनाव लगे आरोपों को आयोग ने निराधार, गलत और तथ्यहीन करार दिया है। सभी 26 विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों की तरफ से गहन जांच के बाद चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा है कि हरियाणा में चुनावी प्रक्रिया का प्रत्येक चरण एकदम साफ था।

विज्ञापन
Election Commission rejected allegations of Congress; termed allegations as baseless, wrong and without facts
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी, अनियमितता समेत कांग्रेस के अन्य आरोपों को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग ने आरोपों को निराधार, गलत और तथ्यहीन करार दिया है। आयोग ने कांग्रेस पार्टी को चुनाव पर निराधार आरोपों से दूर रहने के लिए कहा है। उन्होंने पार्टी से इस तरह की हरकत के खिलाफ ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने कांग्रेस से आग्रह किया कि मतदान और मतगणना के दिन जैसे संवेदनशील समय पर गैर-जिम्मेदाराना आरोप सार्वजनिक अशांति, और अराजकता का कारण बन सकते हैं। पिछले एक साल में 5 विशेष मामलों का हवाला देते हुए, चुनाव आयोग ने लंबे समय से अनुभव रखने वाली राष्ट्रीय पार्टी से उचित परिश्रम करने और बिना किसी सबूत के चुनावी संचालन पर आदतन हमले करने से बचने के लिए कहा है।
विज्ञापन


चुनावी प्रक्रिया का प्रत्येक चरण एकदम साफ था
सभी 26 विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों की तरफ से गहन जांच के बाद चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा है कि हरियाणा में चुनावी प्रक्रिया का प्रत्येक चरण एकदम साफ था और कांग्रेस उम्मीदवारों या एजेंटों की निगरानी में किया गया था। कांग्रेस ने 20 विधानसभा क्षेत्रों को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर से चुनाव आयोग के पास शिकायतें दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने थपथपाई नायब सैनी की पीठ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यों की दिल खोलकर तारीफ की है। खासकर बिना पर्ची-खर्ची के युवाओं को नौकरियां देने को लेकर प्रशंसा की है। हाल में ही हरियाणा में 24 हजार युवाओं को नौकरियां देने पर मोदी ने चयनित युवाओं को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को धनवंतरी जयंती और नौवें आयुर्वेद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हरियाणा में अभी नई सरकार बनी है। यहां सरकार ने आते ही 26 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं।

इससे हरियाणा में उत्सव का माहौल है। उन्होंने कहा कि नौजवान प्रसन्न हैं। राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में एक दूसरे के राज्य की अच्छी योजनाओं और परियोजनाओं को अपने यहां लागू करने का संदेश दे चुके प्रधानमंत्री ने कहा है कि हरियाणा में हमारी सरकार की पहचान बिना पर्ची-बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां देने की है।

ईवीएम को दोष देते हैं कांग्रेस- विज

चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा चुनाव में अनियमितताओं के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करने पर हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर कांग्रेस ने अपनी शिकायतें दी थी और कांग्रेस का यह चरित्र भी है कि जब वो हारते हैं तो ईवीएम को दोष देते हैं आर जब जीतते हैं तब इन्हें ईवीएम याद नहीं आती। चुनाव आयोग ने इनकी सभी शिकायतों का जवाब दिया है और कहा है कि बिना वजह इस तरह की बातें नहीं उठानी चाहिए, इससे माहौल खराब होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed