फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Effective laws in the interest of workers are not being followed, these are wrong: Vij, Haryana News

श्रमिकों के हित में प्रभावी कानूनों का पालन नहीं हो रहा, ये गलत हैं : विज

विज्ञापन
-श्रम विभाग के अधिकारियों के की समीक्षा बैठक, कहा- अफसर नियमों के अनुसार काम करें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। श्रम विभाग में श्रमिकों के हित में कई कानून प्रभावी हैं लेकिन उनकी पालना नहीं की जा रही है, जो गलत है। सरकार गरीब व श्रमिकों के हितों की रक्षा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, इसके लिए विभाग के अफसरों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी सतर्क हो जाएं और नियमों के अनुसार काम करें। पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सोमवार को श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश के श्रम, ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

विज ने कहा कि श्रम विभाग में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की भ्रष्टाचार में संलिप्तता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि प्रदेश में श्रमिकों की समस्याओं का निस्तारण करने और उसके भलाई में कदम उठाएं गए पहलू पर काम किया जाए।
विज्ञापन


पत्रकारों से विज ने कहा-देश के लोगों ने कांग्रेस नाम की बीमारी को उखाड़कर फेंकने का फैसला कर लिया है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 11 वर्षों में देश में क्षति होने वाले बयान पर विज बोले कि खरगे साहब की आंखें अब कमजोर हो गई है, क्योंकि सत्ता पाने के लिए वे अब अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। उनको देश का विकास नजर नहीं आता है। सिंधू के पानी पर विज बोले कि उस पानी पर देश का हक है, क्योंकि सिंधू का नाम ही हिंदू से है। कांग्रेस के नेताओं ने सिंधू का 80 फीसदी पानी पाकिस्तान को दे दिया था। कांग्रेस की विफलता से पीओके बना है, जो एक परेशानी बन गया है। विज ने कहा कि इंदिरा गांधी ने संविधान को पैरों तले रौंदकर देश में एमरजेंसी लगाई थीं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को पता चल चुका है कि आगामी बिहार व बंगाल के चुनावों में उनका सफाया तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed