फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Dengue 673 new cases in 10 days 1133 cases in Panchkula seven districts become hot spots

Dengue: हरियाणा में फैला डेंगू, 10 दिन में 673 नए केस, सबसे ज्यादा पंचकूला में 1133 मामले, सात जिले हॉट स्पॉट

Mon, 28 Oct 2024 10:51 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Oct 2024 10:51 AM IST
सार

Dengue Cases in Haryana : हरियाणा में डेंगू तेजी से अपने पैर पसार रहा है। बीते 10 दिन में पूरे राज्य में 673 नए मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे ज्यादा मामले पंचकूला में 1133 मामले आ चुके हैं। इसके अलावा राज्य के सात जिले हॉट स्पॉट बने रहे हैं।

विज्ञापन
Dengue 673 new cases in 10 days 1133 cases in Panchkula seven districts become hot spots
मच्छर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

हरियाणा में डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। औसतन रोजाना 67 से अधिक केस आ रहे हैं। अब तक प्रदेश में कुल केसों की संख्या बढ़कर 3354 हो गई है। अकेले दस दिन में ही 673 नए केस सामने आए हैं। खास बात ये है कि सरकार के तमाम दावों के बावजूद डेंगू के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अब तक निजी अस्पतालों में 2468 और सरकारी अस्पतालों में 886 मरीज सामने आ चुके हैं। सबसे अधिक पंचकूला में 1133, गुरुग्राम में 151, करनाल 241, रेवाड़ी 194, सोनीपत 219, फरीदाबाद 108 और हिसार में 349 केस आ चुके हैं। ये सभी छह जिले ही डेंगू के सबसे बड़े हॉट स्पाट बन चुके हैं। चिकनगुनिया के भी 21 मामले सामने आ चुके हैं। मलेरिया के 184 मामले सामने आए हैं। रविवार को प्रदेशभर में डेंगू के 42 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन


जिलावार डेंगू के मामले
पंचकूला 1133
हिसार 349
करनाल 241
सोनीपत 219
रेवाड़ी 194
पानीपत 172
गुरुग्राम 151
कुरुक्षेत्र 132
फरीदाबाद 108
सिरसा 91
रोहतक 77
यमुनानगर 75
जींद 61
झज्जर 61
भिवानी 52
फतेहाबाद 51
चरखीदादरी 50
अंबाला 47
महेंद्रगढ़ 39
कैथल 20
पलवल 20
नूंह 11
कुल 3354

डेंगू के किस साल कितने केस आए
2016  2994
2017  4550
2018  1936
2019  1207
2020  1377
2021  11835
2022  8996
2023  8081
2024  3354

1.68 लाख घरों में मिला लारवा
डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग न प्रदेश के सभी सिविल अस्पतालों के 196 वार्ड में 1022 बेड आरक्षित रखे हैं। अब तक 58 निशुल्क एसडीपी किट प्रयोग की जा चुकी हैं और 1.68 लाख घरों में डेंगू का लारवा मिल चुका है। सरकार का दावा है कि अब तक 3 करोड़ से अधिक घरों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. मुनीष बंसल का कहना है कि विभाग पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहा है। सभी सीएमओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं। लोगों को भी चाहिए वह अपने आसपास पानी जमा न होने दें और मच्छरों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed