फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Demand to complete the pending recruitment process

Chandigarh-Haryana News: लंबित भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराने की मांग, आयोग का जवाब-करेंगे समाधान

विज्ञापन
-सुबह सीएम नायब सैनी को सौंपा मांगपत्र, शाम को एचएसएससी कार्यालय पहुंचे युवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में लंबित भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराने की मांग को लेकर विभिन्न जिलों से युवा सुबह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा। इसके बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) कार्यालय पहुंचे। शाम को युवाओं से मुलाकात करके आयोग के चेयरमैन ने आश्वासन दिया है कि जल्द सभी भर्तियों को लेकर सकारात्मक परिणाम आएंगे। आश्वासन के बाद युवा वापस लाैट गए।
दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे झज्जर के आकाश कुमार, जींद के नवीन, बहादुरगढ़ की निशा, पानीपत के विकास, सोनीपत के मनोज युवाओं के साथ रहे। निशा ने बताया कि प्रदेश में हरियाणा पुलिस के 5600 पदों के लिए पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले विज्ञापन निकाला गया था, लेकिन भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इसी तरह स्टेनो, आईटीआई टर्नर, ड्राॅफ्टमैन आदि पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। युवाओं ने मांग की है कि इन भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द पूरा किया जाए तथा पूरे साल की भर्तियों का कैलेंडर किया जाए।
विज्ञापन


कोई छोटी बच्ची तो कई अभिभावकों के साथ पहुंचे
कड़ी धूप के बीच जींद की पूजा अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ पहुंची। यमुनानगर की पूनम के पिता नहीं, इस कारण वह अपनी मां पूनम के साथ यहां पहुंची।

--------------

सबसे पहले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) कराना वरीयता में शामिल है। जो भी युवा आए थे, उन्हें यही आश्वासन दिया गया है कि जल्द अच्छे परिणाम आएंगे, बातचीत से युवा संतुष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेंद्र चाैहान, सदस्य, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed