फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Demand made to CM for early appointment of 137 medical officers.

Chandigarh-Haryana News: 137 चिकित्सा अधिकारियों की जल्द नियुक्ति को लेकर सीएम से की मांग

विज्ञापन
राज्य की मेडिकल सुविधाओं को सशक्त करने के लिए जल्द नियुक्ति के लिए सीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में 137 चिकित्सा अधिकारियों की जल्द नियुक्ति को लेकर यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (यूडीएफ) हरियाणा की टीम ने शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपकर जल्द नियुक्ति की मांग की। उन्होंने सीएम के सामने प्रदेश में डॉक्टर्स की भारी कमी के चलते पहले से ही स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की बात भी रखी है।

यूडीएफ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित व्यास और उपाध्यक्ष डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी ने मुख्यमंत्री को बताया कि सरकार की ओर से 777 पदों पर चिकित्सा अधिकारियों (एचसीएमएस) की भर्ती प्रक्रिया साल 2024 में शुरू की गई थी, जिसकी परीक्षा एक दिसंबर 2024 को हुई थी और परिणाम 15 फरवरी 2025 को जारी किया गया था। इसके बाद कुल 561 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र और अस्पताल अलॉटमेंट दिए गए, जो वर्तमान में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


डॉ. व्यास ने बताया कि शेष बचे हुए 137 डॉक्टर्स ने 21 अप्रैल 2025 को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लिया था, लेकिन लगभग तीन माह बीतने के बावजूद उन्हें न तो नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ है और न ही कोई सूचना जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपाध्यक्ष डॉ. शुभ प्रताप ने कहा कि इन डॉक्टर्स में से कई ने अपनी पूर्व की नौकरियों से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में वे मानसिक, आर्थिक और पेशेवर असमंजस की स्थिति में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed