फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Demand for CBI inquiry in Puran Kumar case, will submit memorandum to Governor on public issues: Hooda

पूरण कुमार मामले में सीबीआई जांच की मांग, जनता के मुद्दों पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे : हुड्डा

विज्ञापन
चंडीगढ़। कांग्रेस ने दिवंगत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पूरण कुमार आत्महत्या मामले में सरकार से सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, वोट चोरी, पार्टी में अनुशासन, प्रदूषण, किसान और कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर ली है। यह जानकारी नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़, सेक्टर-7 स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर बधाई देते हुए भी एक प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रदेश में पुलिस अधिकारियों को भी आत्महत्या करने जैसे कदम उठाने पड़ रहे हैं यानी जनता ही नहीं बल्कि पुलिस की नजर में भी सरकार और कानून व्यवस्था से भरोसा उठ चुका है और ये सरकार मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक दल की ओर से पास प्रस्ताव में मंडियों में बिक रही धान, बाजरा, मूंग और कपास का जिक्र किया गया। सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने और बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का जिक्र किया गया है। ज्यादा बारिश की वजह से लाखों एकड़ जमीन प्रभावित हुई और खड़ी फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि किस तरह भाजपा ने चुनाव में जनता के साथ धोखा किया। लाखों लोगों के रातोंरात बीपीएल कार्ड बनाए गए और अब चुनाव के बाद उन लोगों के कार्ड काटे जा रहे हैं। यह भी एक किस्म की वोट चोरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed