फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Deliberations underway on the appointment of four working state presidents in the Haryana Congress.

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा कांग्रेस में चार कार्यकारी प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति पर मंथन

विज्ञापन
- छह जिलों में नए अध्यक्ष बनाने की तैयारी, जातीय समीकरण के साथ क्षेत्रीय संतुलन साधने पर जोर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस संगठन में बदलाव की तैयारी कर रही है। छह जिलों में नए जिलाध्यक्षों की तलाश के साथ पार्टी चार कार्यकारी प्रदेशाध्यक्षों की पुरानी व्यवस्था को फिर अपनाने पर विचार कर रही है। दिल्ली में इस प्रस्ताव पर सहमति के बाद प्रदेश के नेताओं ने अपने-अपने खेमे के नेताओं के लिए पैरवी तेज कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र के मुताबिक अभी इस पर विचार चल रहा है।


प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के कमान संभालने के बाद संगठन में प्रमुख सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर मंथन हो रहा है। चर्चा है कि जाट, ब्राह्मण, अनुसूचित जाति और वैश्य-पंजाबी वर्ग से एक-एक कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है। जाट वर्ग में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, जयदीप सिंह धनखड़ और सचिन कुंडू के नाम चर्चा में हैं।
विज्ञापन


ब्राह्मण वर्ग से जितेंद्र कुमार भारद्वाज, कुलदीप वत्स, डॉ. शिवशंकर भारद्वाज, नीरज शर्मा और कुलदीप शर्मा दावेदारों में हैं। अनुसूचित जाति वर्ग से प्रदीप नरवाल, नरेश सेलवाल, अनिल धंतौड़ी, जयवीर सिंह वाल्मीकि, बलबीर सिंह वाल्मीकि और सांसद वरुण चौधरी के नाम सामने आए हैं। वैश्य-पंजाबी वर्ग से वीरेंद्र सिंह, दिव्यांशु बुद्धिराजा, लखन सिंगला, अशोक बवानीवाला, धर्मपाल गुप्ता और रोहित जैन के नाम चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्षों के बदलाव के लिए हिसार और सिरसा जिलों का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। हिसार के बजरंग दास गर्ग इस्तीफा दे चुके हैं। पंचकूला और फरीदाबाद में ग्रामीण-शहरी संगठन के लिए अलग-अलग अध्यक्ष बनाने और हांसी में नया जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर विचार चल रहा है। प्रदेश संगठन महासचिव पद को लेकर सबसे अधिक खींचतान है। कोषाध्यक्ष पद पर भी मंथन जारी है। राष्ट्रीय स्तर पर दो-तीन नए नेताओं को सचिव की जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed