फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Delhi Movement 2.0: Farmer's movement intensifies at Shambhu border, Amar Anshan continues for seventh day

दिल्ली आंदोलन 2.0: शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन तेज, आमरण अनशन सातवें दिन जारी; डल्लेवाल ने PM के नाम लिखा पत्र

Thu, 12 Dec 2024 05:40 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, पंजाब
एएनआई, पंजाब Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 12 Dec 2024 05:40 PM IST
सार

किसान अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, बिजली दरों में कटौती, कर्जमाफी, और अन्य लंबित मुद्दों की मांग लेकर शंभू बॉर्डर पर बैठे हैं। इसी को लेकर किसान नेता अपना बयान जारी किया है।

विज्ञापन
Delhi Movement 2.0: Farmer's movement intensifies at Shambhu border, Amar Anshan continues for seventh day
सरवन सिंह पंधेर - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली आंदोलन 2.0 के तहत किसानों का विरोध प्रदर्शन 305वें दिन भी जारी है। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन और अधिक प्रबल होता जा रहा है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने जानकारी दी कि आमरण अनशन सात दिनों से जारी है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस प्रस्ताव नहीं आया है।

विज्ञापन

 

सरवन सिंह पंधेर ने आरोप लगाया कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि मंत्री गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। हमें सरकार की बातचीत करने की मंशा का कोई संकेत नहीं मिला है। यह स्पष्ट है कि सरकार किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

शंभू बॉर्डर पर भारी संख्या में किसान एकत्र हुए हैं और उन्होंने अपने विरोध प्रदर्शन को और मजबूत करने का संकल्प लिया है। ड्रोन से ली गई तस्वीरों में बॉर्डर पर किसानों की एक बड़ी भीड़ देखी जा सकती है। वहीं, किसान अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, बिजली दरों में कटौती, कर्जमाफी, और अन्य लंबित मुद्दों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

डल्लेवाल ने पीएम के नाम लिखा पत्र
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम लिखा पत्र। कहा 17 दिन से किसानों की मांगों को लेकर वह अनशन पर हैं। उनकी हालत के बारे में सूचित कर दिया गया होगा। अगर उन्हें कुछ होता है या सरकार की शंभू व खनौरी बॉर्डर पर फोर्स की कार्रवाई में कोई जानमाल का नुकसान होता है तो केंद्र जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed