फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   De-addiction centres will be opened in 15 jails of Haryana, Haryana News , health news

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा की 15 जेलों में खुलेंगे नशा मुक्ति केंद्र

विज्ञापन
हर नशा मुक्ति केंद्र में होंगे 15 बेड, ओपीडी सेवा भी होगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्य सरकार ने हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रदेश की 15 जेलों में नशा मुक्ति केंद्र खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। हर नशा मुक्ति केंद्रों में 15 बेड की व्यवस्था होगी। जेल विभाग इसके लिए मनोचिकित्सक समेत अन्य स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार के इस कदम से नशे से ग्रसित रोगियों को बाहर निकलने में मदद मिलेगी। इन केंद्रों में ओपीडी भी होगी। इनमें हिसार, रोहतक, अंबाला समेत अन्य जेलें शामिल हैं।

पूर्व सीएम मनोहर लाल ने राज्य के सभी जेलों में नशा मुक्ति केंद्र खोलने की मंजूरी दी थी, जिसे अब सिरे पर चढ़ाने का काम किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जेलों में बंद कई कैदी नशे से पीड़ित भी हैं, जिन्हें इलाज के लिए कई बार अस्पताल में लाना पड़ता है। ऐसे में अब जेल के अंदर ही सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा के जेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इस समय जेलों के अतिरिक्त हरियाणा में 130 नशा मुक्ति केंद्र संचालित हैं। इसके अलावा राज्य में 46 और नशा मुक्ति केंद्र खोले जाने हैं। इनमें 12 नशामुक्ति केंद्र जिला अस्पतालों और 34 नशामुक्ति केंद्र उपमंडल स्तर पर खोले जाने हैं। ये नशा मुक्ति केंद्र भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, झज्जर, जींद, पलवल, पानीपत, नूंह, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत और यमुनानगर के सिविल अस्पताल में खोले जाएंगे। वहीं, उपमंडल स्तर पर अंबाला कैंट, नारायणगढ़, लोहारू, बवानीखेड़ा, तोशाम, सिवानी, टोहाना, रतिया, बल्लभगढ़, पटौदी, सोहना, हांसी, आदमपुर, नारनौंद, बरवाला, नीलोखेड़ी, असंध, इंद्री, समालखा, शाहाबाद, गोहाना, कलायत, गुहला, नरवाना, सफीदों, जगाधरी, महम, डबवाली, ऐलनाबाद, कालका, बहादुरगढ़, बेरी, कोसली, महेंद्रगढ़ में नशामुक्ति केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed