फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress's Gandhigiri begins to save MNREGA

Chandigarh-Haryana News: मनरेगा को बचाने के लिए कांग्रेस की गांधीगीरी शुरू

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में सोमवार को हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में विचार-विमर्श के बाद गांधीगीरी के तहत मनरेगा बचाओ संग्राम की राष्ट्रव्यापी शुरुआत का ऐलान किया है। कांग्रेस ने इस संग्राम में उपवास, शांतिपूर्ण धरना, घेराव व लोगों को जागरूक करने को अपना हथियार बनाने का फैसला लिया है। बैठक में प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सतपाल ब्रह्मचारी, वरुण मुलाना, जयप्रकाश, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, कांग्रेस अनुशासनात्मक कमेटी के प्रमुख धर्मपाल सिंह मालिक सहित सभी विधायक व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। वहीं, हुड्डा की चंडीगढ़ स्थित कोठी पर मंगलवार को कांग्रेस के सांसद प्रेसवार्ता भी करेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि इस संग्राम के तहत पीसीसी स्तर की बैठकें होगी। इसके साथ ही जिलास्तरीय प्रेसवार्ता, एक दिन उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध, पंचायत स्तर पर जनसंपर्क कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही वार्डस्तर और जिलास्तर पर शांतिपूर्वक धरना फिर राज्यस्तरीय विधानसभा घेराव होगा। क्षेत्रीयस्तर पर जागरूकता के लिए रैलियां की जाएगी। कांग्रेस मनरेगा का स्वरूप बदले जाने से प्रभावित हर पीड़ित तक पहुंचेगी।
विज्ञापन


बीके हरिप्रसाद ने कहा कि मनरेगा के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रति वर्ष कम से कम 100 दिनों के रोजगार का कानूनी अधिकार मिलता है। यह कानून न केवल रोजगार उपलब्ध कराने का माध्यम है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने व गरीबों की जीवन रेखा की तरह है। हाईकमान की दिशा निर्देशानुसार हर स्तर पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि फंड में कटौती, भुगतान में देरी, काम के दिनों में कमी और मनमाने प्रतिबंधों के कारण गरीब, दलित, आदिवासी, महिलाएं और अन्य वंचित वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। लगभग 60 फीसदी से अधिक मनरेगा मजदूरी भुगतान में देरी हो रही है। भविष्य में इसकी दुष्परिणाम सामने आएंगे।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मनरेगा का मूल स्वरूप बदलकर यह भ्रष्ट सरकार ग्रामीण, गरीब, वंचित, महिला एवं जरूरतमंदों के मुंह से निवाला छीनने के प्रयास में है। कांग्रेस ने मनरेगा योजना का स्वरूप बहुत सोच समझकर तैयार किया था ताकि इससे ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था में सुधार और महिलाओं को अपने घर के पास ही रोजगार मिल सके। भाजपा सरकार की विरोधी मंशा को हम कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मनरेगा योजना को खत्म करना भाजपा की तानाशाही का प्रमाण है। यह मुद्दा सिर्फ नाम बदलने का नहीं है बल्कि योजना का स्वरूप बदलकर जरूरतमंदों के अधिकारों एवं हक को छीनने का एक असफल प्रयास है।



तीनों निकाय चुनाव जीतेंगे: राव
प्रदेश में तीन निकाय चुनावों को लेकर बीके हरिप्रसाद, राव नरेंद्र, भूपेंद्र हुड्डा सहित अन्य नेताओं ने बैठक में मंत्रणा की गई। सांसद वरुण मुलाना की ओर से वार्डबंदी के दौरान अंबाला व पंचकूला में एससी सीटों की संख्या कम करने को लेकर निंदा प्रस्ताव लाया गया जिसे पास करते हुए कांग्रेस ने इस निर्णय का विरोध करने का फैसला लिया है। राव नरेंद्र ने कहा कि कांग्रेस ने निगम चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस शानदार जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed