फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress MPs met Union Water Minister, said- Center should intervene.

Chandigarh-Haryana News: केंद्रीय जल मंत्री से मिले कांग्रेस सांसद, कहा- केंद्र दखल दे

विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा बोले- केंद्र तुरंत दखल देकर पंजाब सरकार को मनमानी करने से रोके और हरियाणा का हक दिलवाया जाए
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से हरियाणा का पानी रोकने के विरोध में हरियाणा कांग्रेस के सांसदों ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात कर केंद्र से तुरंत दखल देने की मांग की है। इस पर केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री ने हरियाणा की जायज मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया। सीआर पाटिल से मुलाकात करने वालों में लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद जयप्रकाश, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, सांसद वरुण मुलाना शामिल थे। कांग्रेस सांसदों ने कहा कि हरियाणा में कमजोर भाजपा सरकार की वजह से पंजाब की आप सरकार ने हरियाणा के हिस्से के 9500 क्यूसेक पानी को घटाकर 4000 क्यूसेक कर दिया है। कांग्रेस सांसदों ने केंद्रीय मंत्री से लखवार व्यासी डैम का काम जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए हैं। सांसदों का कहना था कि यदि बीते 10 सालों में इसका काम पूरा हो गया होता तो हरियाणा को आज जल संकट का सामना नहीं करना पड़ता।

कांग्रेस सांसदों ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में हरियाणा कोटे के अधिकारियों की समय से नियुक्ति कर पूरी भागीदारी सुनिश्चित करती थी। इसमें हरियाणा से तीन-तीन सदस्य होते थे। विशेष तौर पर सिंचाई विभाग के अधिकारी को बीबीएमबी का सदस्य नियुक्त किया जाता था। इसके अलावा कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार बोर्ड में चीफ इंजीनियर, एसडीओ और जूनियर इंजीनियर्स के पदों पर नियुक्तियां की जाती थीं। लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद सदस्यों की नियुक्ति ही नहीं हुई। यही कारण है कि हरियाणा के जल हितों की रक्षा करने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed