फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Committee formed to provide benefits of Ayushman Incentive Scheme to doctors

Chandigarh-Haryana News: डॉक्टरों को आयुष्मान प्रोत्साहन योजना का लाभ देने के लिए कमेटी गठित

विज्ञापन
पांच डॉक्टरों की कमेटी दूसरे राज्यों की योजनाओं का करेगी अध्ययन, जल्द सौपेंगी रिपोर्ट
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के डॉक्टरों को आयुष्मान प्रोत्साहन योजना का लाभ देने के लिए राज्य सरकार ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी अन्य राज्यों की प्रोत्साहन योजनाओं व राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि आयुष्मान के तहत सर्जरी करने वाले डॉक्टरों को कितना प्रोत्साहन दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि डाॅक्टर अपनी कई मांगों को लेकर इसी महीने हड़ताल पर चले गए थे। राज्य के सभी सरकारी डॉक्टर चार दिन हड़ताल पर रहे थे। मांगों पर सरकार के लिखित आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म की थी।

प्रदेश सरकार ने आईएएस मनोज यादव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। कमेटी में महानिदेशक डाॅ. कुलदीप सिंह, एनएचएम में एमसीएच के निदेशक डाॅ. वीरेंद्र यादव व एसोसिएशन की ओर से डाॅ. विकास गुप्ता को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते कमेटी बैठक करेगी और आयुष्मान की प्रोत्साहन योजना पर चर्चा होगी। डॉक्टरों की मुख्य मांग एसीपी यानी एश्योर्ड करियर प्रमोशन को लेकर थी लेकिन राज्य सरकार इस पर राजी नहीं हो रही थी। सरकार का तर्क था कि यह मांग नहीं मानी जा सकती लेकिन डॉक्टरों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नए विकल्प पर विचार हो सकता है। नए विकल्प के तौर पर आयुष्मान प्रोत्साहन योजना डॉक्टरों के सामने रखी गई जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed