फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Cold in Haryana Dense Fog in many area update

Haryana Weather: घनी धुंध में लिपटे शहर, दृश्यता 50 मीटर तक दर्ज, अब 14 को बारिश के आसार

Mon, 13 Jan 2025 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 09:46 AM IST
सार

पिछले दो दिनों से मौसम साफ रहने के कारण कोहरा अधिक नहीं था, लेकिन सोमवार को कोहरा अधिक बढ़ गया। कोहरा अधिक होने के कारण ठंड भी अधिक रही। शहरी व बाहरी दोनों जगहों पर कोहरे का असर देखने को मिला।

विज्ञापन
Cold in Haryana Dense Fog in many area update
हरियाणा में घनी धुंध - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी है। जींद, झज्जर, सोनीपत समेत आधा दर्जन जिलों में घना कोहरा है। घना कोहरे की वजह से दृश्यता न्यूनतम 50 मीटर दर्ज की गई है। वहीं, कुछ इलाकों में कोहरा छंट गया है। राज्य में करनाल सबसे ठंडा रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन




करनाल में रविवार रात न्यूनतम तापमान  6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग का कहना है कि ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 14 जनवरी से एक और पश्चिम विक्षोभ की संभावना जताई है, जिससे हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन


वहीं झज्जर शहर व आसपास के क्षेत्र में सोमवार को कोहरा अधिक रहा। इसके कारण लोगों व वाहन चालकों को परेशानी हुई। सोमवार को कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता करीब 20 से 30 मीटर तक रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed