{"_id":"689b20a5726468ef1e044649","slug":"cm-nayab-saini-will-hoist-national-flag-in-rohtak-on-independence-day-2025-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त:रोहतक में तिरंगा फहराएंगे सीएम सैनी, अंबाला में राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण, यहां देंखे हर जिले की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त:रोहतक में तिरंगा फहराएंगे सीएम सैनी, अंबाला में राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण, यहां देंखे हर जिले की सूची
Tue, 12 Aug 2025 04:56 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 12 Aug 2025 04:56 PM IST
सार
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर हरियाणा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। रोहतक में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री नायब सैनी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन
तिरंगा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
तीन दिन बाद स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) है। ऐसे में हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत अन्य मंत्री ध्वजारोहण की रस्म निभाएंगे। सरकार की तरफ से 15 अगस्त के दिन राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिएस्वतंत्रता दिवस समारोह की सूची जारी की गई है। सूची में विधायकों का नाम भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष अंबाला में करेंगे ध्वजारोहण करेंगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहेंगे। वहीं राज्यस्तरीय समारोह रोहतक में होगा, जहां मुख्यमंत्री नायब सैनी रोहतक में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इनके अलावा बादली में सांसद कार्तिकेय शर्मा, कुरुक्षेत्र में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, महेंद्रगढ़ में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, कालका में विधायक शक्ति रानी शर्मा, गुरुग्राम में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, फतेहाबाद में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, सिरसा में राज्य मंत्री राजेश नागर, हिसार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, नूहं में कैबिनेट मंत्री आरती राव और पंचकूला में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ध्वजारोहण करेंगी। इसके लिए सभी जिलों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन