फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CM met Union Minister Manohar Lal, discussed appointments in the organization.

Chandigarh-Haryana News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिले सीएम, संगठन की नियुक्तियों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना है, फिलहाल अंतिम मुहर नहीं लग पाई
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को दिल्ली दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के कई नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। इस दौरान संगठन में होने वाली नियुक्तियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना है। अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का कार्यकाल आगे बढ़ाना है या फिर किसी नए नेता को प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना है। पिछले डेढ़ महीने से हो रही बैठकों में इस मुद्दे को लेकर मंथन किया जा रहा है।

दरअसल मोहन लाल बड़ौली का कसौली दुष्कर्म केस पीछा नहीं छोड़ रहा। हालांकि निचली अदालत उन्हें बरी कर चुकी है। वहीं, बैठक में राज्य के विभिन्न मुद्दों को लेकर भी चर्चा की गई, जिसमें पानी का मुद्दा भी रहा। मुख्यमंत्री सैनी ने उन्हें बीबीएमबी से पानी नहीं मिलने की स्थिति से उत्पन्न हुए हालातों के बारे में भी अवगत कराया। राज्य के सात जिलों में पानी की भारी किल्लत है। 51 जलघरों में पानी नहीं है।
विज्ञापन




भाजपा 21 मई से 31 मई तक प्रदेशभर में मनाएगी रानी अहिल्याबाई की जयंती

भाजपा 21 मई से 31 मई तक हरियाणा में रानी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती मनाएगी। इसी कड़ी में गुरुवार को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। रानी अहिल्याबाई होल्कर कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक वेदपाल एडवोकेट ने कहा कि 21 मई को मुख्यमंत्री के आवास पर कार्यक्रम होगा। इसके बाद 22 से 24 मई तक जिला स्तर पर गोष्ठियां होंगी, जिसमें रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, शासन, समाज सेवा, संस्कार पर परिचर्चाएं होंगी। 28 और 29 मई को जिला स्तर पर महिला व बालिकाओं की दौड़ व 31 मई को कुरुक्षेत्र के पीपली में प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन होगा। वेदपाल एडवोकेट ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए उषा प्रियदर्शी को सह संयोजक, अवनीत कौर, हरविन्द्र कोहली, शशि टुरेजा और सतीश खोला को सदस्य नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed