फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Chief Secretary Anurag Rastogi got one year extension in service.

Chandigarh-Haryana News: मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को मिला एक साल का सेवा विस्तार

विज्ञापन
पहली बार किसी मुख्य सचिव को नियमों में छूट देकर 12 महीने का सेवा विस्तार
विज्ञापन


30 जून को होने वाले थे रिटायर, नियमों के मुताबिक छह महीने का मिलता है सेवा विस्तार
चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को एक साल का सेवा विस्तार दिया है। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी रस्तोगी 30 जून को रिटायर होने वाले थे लेकिन अब वे 30 जून 2026 तक मुख्य सचिव का प्रभार सभालेंगे। रस्तोगी के पास वित्त व योजना विभाग का अतिरिक्त कार्यभार है। राज्य में यह पहली बार है कि किसी मुख्य सचिव को एक साथ एक साल का सेवा विस्तार मिला हो।
अखिल भारतीय सेवा नियम-1958 के नियम 16 (1) में मुख्य सचिव के लिए केवल छह महीने के सेवा विस्तार का प्रावधान था, मगर केंद्र सरकार ने नियमों में छूट देकर रस्तोगी को 12 महीने का सेवा विस्तार दिया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से 19 जून को प्रदेश सरकार को जानकारी दी गई कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर रस्तोगी को एक जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक सेवा विस्तार देने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पिछले महीने ही रस्तोगी के सेवा विस्तार के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। रस्तोगी को इसी साल फरवरी में मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था, जब 1989 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक जोशी ने चुनाव आयुक्त चुने जाने पर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वरिष्ठता सूची में तीसरे नंबर पर हैं आईएएस रस्तोगी

हरियाणा के आईएएस अधिकारियों की ग्रेडेशन सूची के अनुसार 1990 बैच के सुधीर राजपाल सबसे वरिष्ठ आईएएस हैं। उनके बाद डाॅ. सुमिता मिश्रा, अनुराग रस्तोगी, आनंद मोहन शरण और राजा शेखर वुंडरू हैं। रस्तोगी को एक साल का सेवा विस्तार मिलने से मुख्य सचिव की दौड़ में शामिल आनंद मोहन शरण और राजा शेखर वुंडरू फिलहाल बाहर हो गए हैं। शरण इसी साल अगस्त में रिटायर हो रहे हैं, जबकि वुंडरू अगले साल जुलाई में रिटायर होंगे।

वहीं, रस्तोगी के अगले साल रिटायर होने पर सरकार चाहे तो राजपाल को पांच महीने के लिए मुख्य सचिव बना सकती है, लेकिन अगर राजपाल मुख्य सचिव बने तो डाॅ. सुमिता मिश्रा के लिए सिर्फ एक महीने का समय होगा। वहीं, सरकार ने राजपाल को मुख्य सचिव बनाने के साथ सेवा विस्तार दिया तो सुमिता मिश्रा के लिए आगे की राह मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed