{"_id":"6757be23f0e44b84f30bcc28","slug":"chandigarh-news-udaybhan-and-deepak-babaria-at-odds-after-defeat-in-haryana-assembly-election-news-in-hindi-2024-12-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में हार पर रार: उदयभान और दीपक बाबरिया आमने-सामने... प्रदेश अध्यक्ष बोले-वो आधा सच और आधा झूठ बोल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में हार पर रार: उदयभान और दीपक बाबरिया आमने-सामने... प्रदेश अध्यक्ष बोले-वो आधा सच और आधा झूठ बोल रहे
Tue, 10 Dec 2024 10:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:07 AM IST
सार
हरियाणा में विधानसभा चुनाव में हार के बाद रार हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया आमने-सामने आ गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कांग्रेस प्रभारी की बात नकारी है। उन्होंने कहा कि मुझे अगले दिन मैसेज मिला था।
विज्ञापन
haryana election result
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी कांग्रेस एकजुट नहीं हो पा रही है। पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया की ओर से दिए बयान कि चुनाव नतीजे से पहले उनके पास गड़बड़ी के संदेश आए आ गए थे और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को भेज दिया था।
इस पर अब उदयभान ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्हें कोई मैसेज नहीं मिला है, जो मिला वह अधूरा था। प्रभारी जी आधा सच और आधा झूठ बोल रहे हैं। मुझे अगले दिन नौ तारीख को मैसेज मिला था।
वहीं, गलत टिकट वितरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि टिकट वितरण पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। टिकट केंद्रीय चुनाव कमेटी ने बांटे थे। उसमें ना ही प्रदेश अध्यक्ष और न ही नेता प्रतिपक्ष का कोई रोल होता है हम तो सिर्फ मेंबर थे। फैसले पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
उदयभान ने यह दावा नई दिल्ली में मीडियाकर्मियों के सामने किया है। वह पूर्व सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे थे। फैक्ट फाइडिंग कमेटी ने नई दिल्ली में हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के कारणों को जानने के लिए हारे हुए प्रत्याशियों, विधायकों और सांसदों से बातचीत की।

कमेटी अब अपनी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौपेंगा। बैठक में प्रभारी दीपक बाबरिया, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा व अन्य लोग पहुंचे थे। इस दौरान कमेटी में शामिल छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने हर नेता से वन टू वन बातचीत की।
अधिकतर लोगों ने ईवीएम में गड़बड़ी व गुटबाजी की बात रखी है। कमेटी अब अपनी रिपोर्ट तैयार कर शीर्ष नेतृत्व को जल्द भेजेगा। बैठक के बाद प्रभारी दीपक बाबरिया ने बताया, कमेटी के सामने सभी ने अपनी बात और तथ्य रखे हैं। दो दिन पहले अपने दिए बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा- मीडिया ने उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया।
उन्होंने कहा कि मीडिया ने यह नहीं छापा कि कैसे दिनदहाड़े डकैती डालकर ईवीएम में गड़बड़ी की। उदयभान के बयान पर उन्होंने कहा कि यह बेहद ही संवेदनशील मुद्दा है। मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा।
उल्लेखनीय है कि दीपक बाबरिया ने दो दिन पहले मीडिया में बयान दिया था कि 14 से 15 सीटों पर गलत टिकट वितरण हुआ था और गड़बड़ी के जो मैसेज उन्हें मिले थे, उन्हें तुरंत हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को भेज दिया गया था। वहीं, बैठक में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव में हुई गड़बड़ियों की बात रखी है। हरियाणा में कांग्रेस मजबूत है, बस सुधार की जरूरत है।