फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BK Hariprasad new state in charge of Haryana Congress

Haryana: कौन हैं बीके हरिप्रसाद? जो बने कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी, बाबरिया कर चुके थे इस्तीफे की पेशकश

Fri, 14 Feb 2025 10:21 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 14 Feb 2025 10:21 PM IST
सार

हरियाणा में निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष को बदल दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नए प्रदेश प्रभारी के तौर पर बीके हरिप्रसाद को नियुक्त किया है।

विज्ञापन
BK Hariprasad new state in charge of Haryana Congress
बीके हरिप्रसाद। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष को बदल दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नए प्रदेश प्रभारी के तौर पर बीके हरिप्रसाद को नियुक्त किया है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद से पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया को हटाए जाने की अटकलें तेज थी। हालांकि उस समय हाईकमान को तरफ से कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


बेंगलुरु के रहने वाले 70 वर्षीय बीके हरिप्रसाद कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में एक हैं। साल 2013 में भी हरिप्रसाद हरियाणा कांग्रेस प्रभारी रहे है। बीके हरिप्रसाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री की दौड़ में रह चुके हैं। बेंगलुरु में जन्मे बीके हरिप्रसाद पूर्व में राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। इतना वे राज्यसभा के सभापति के उम्मीदवार भी रह चुके हैं। तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वे कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल है। वह अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव हैं। 
विज्ञापन


वहीं, दीपक बाबरिया पहले ही अपने इस्तीफे की पेशकश कर चुके थे। ऐसे में राहुल गांधी के नजदीकी जितेंद्र बघेल को हरियाणा का सह प्रभारी नियुक्त किया जा चुका है। बघेल ने हरियाणा के मामलों को समझकर रिपोर्ट हाईकमान को सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed