फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP president Mohan Lal Badoli rape case allegations have already been leveled against many leaders in Haryana

मोहन बड़ौली पर दुष्कर्म केस: हरियाणा में पहले भी कई नेताओं के दामन हो चुके हैं दागदार, छोड़नी पड़ी थी कुर्सी

Wed, 15 Jan 2025 10:05 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 15 Jan 2025 10:05 PM IST
सार

हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली पर दुष्कर्म के आरोप में हिमाचल प्रदेश में केस दर्ज हुआ है। हरियाणा में इससे पहले भी कई नेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं और कईयों दामन दागदार हो चुके हैं। 

विज्ञापन
BJP president Mohan Lal Badoli rape case allegations have already been leveled against many leaders in Haryana
मुकदमा दर्ज। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने से हरियाणा की सियासत गरमा गई है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि किसी सत्ताधारी नेता पर यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। हरियाणा में इससे पहले भी कई नेताओं के दामन दागदार हो चुके हैं। साथ ही कई नेताओं को अपने ओहदे भी छोड़ने पड़े हैं या फिर उनको बड़ा ओहदा मिलते मिलते रह गया। 

विज्ञापन


पूर्व मनोहर सरकार के कार्यकाल के दौरान पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर जूनियर महिला कोच ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। फिलहाल यह मामला अदालत में विचाराधीन है। विपक्ष के दबाव के चलते संदीप सिंह से खेल विभाग वापस ले लिया गया था, हालांकि, सरकार ने उन्हें मंत्री पद से नहीं हटाया। वहीं, इस बार विधानसभा चुनाव में संदीप सिंह की टिकट जरूर काटी गई। 

विज्ञापन

विकास बराला पर आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप

दूसरा, मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर हरियाणा के एक आईएएस की बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। हाईप्रोफाइल मामला होने के चलते बराला कैबिनेट में शामिल होते होते रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल कांडा को छोड़ना पड़ा था मंत्री पद

वहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान तत्कालीन गृहराज्य मंत्री गोपाल कांडा पर एयर होस्टेस गीतिका शर्मा यौन शोषण व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद कांडा को न केवल मंत्री पद छोड़ना पड़ा और वह जेल भी गए। 

चंद्रमोहन और फिजा का मामला 

इनसे पहले, उपमुख्यमंत्री रहे चंद्रमोहन धर्म परिवर्तन करके उस समय की अतिरिक्त महाधिवक्ता रही अनुराधा बाली उर्फ फिजा के साथ शादी करने और अज्ञातवास में चले जाने को लेकर चर्चा में रहे। इस विवाद में फंसने के बाद चंद्रमोहन को डिप्टी सीएम का पद छोड़ना पड़ गया था। अब देखना यह है कि भाजपा हाईकमान मोहन लाल बड़ौली के मामले में क्या संज्ञान लेता है। लेकिन धीरे धीरे बड़ौली पर इस्तीफा देने का सामाजिक दबाव बढ़ता जा रहा है।

ये है पूरा मामला

हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक जय भगवान उर्फ रॉकी मित्तल पर एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। उक्त दोनों के हिमाचल के सोनल में केस दर्ज हुआ है। दिल्ली की रहने वाली पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत कसौली थाना में 13 दिसंबर, 2024 को दर्ज करवाई थी। हालांकि यह मामला 3 जुलाई, 2023 का है। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे सरकारी नौकरी देने और एक वीडियो एलबम में अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर उसके साथ कसौली के होटल में गैंगरेप किया गया।

अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई

पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म में धारा 376डी और आपराधिक धमकी देने पर 506 के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को एक माह में दो से तीन बार निशानदेही के लिए भी लाया जा चुका है। पुलिस आरोपियों को भी पूछताछ के लिए बुला चुकी है। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के अनुसार महिला का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसे जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुराचार किया और उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई। यही नहीं, आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी, जिस कारण वह डर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed