फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP headquarters PanchKamal shifted from Rohtak to Panchkula

Haryana: पंचकूला के पंचकमल से चलेगी भाजपा की सियासत, रोहतक से शिफ्ट होगा पार्टी मुख्यालय, क्या हैं मायने

Mon, 31 Mar 2025 05:30 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 31 Mar 2025 05:30 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी का रोहतक से पार्टी मुख्यालय पंचकमल अब पंचकूला शिफ्ट होगा। शीर्ष नेतृत्व ने हरियाणा भाजपा को इसकी मंजूरी भी दे दी है। यह बदलाव छह अप्रैल से होगा। 

विज्ञापन
BJP headquarters PanchKamal shifted from Rohtak to Panchkula
सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में भाजपा की राजनीति अब पंचकूला के पंचकमल से चलेगी। पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा का मुख्यालय रोहतक से पंचकूला में शिफ्ट होगा। शीर्ष नेतृत्व ने हरियाणा भाजपा को इसकी मंजूरी भी दे दी है। यह बदलाव छह अप्रैल से होगा। 

विज्ञापन


पार्टी का मानना है कि पंचकूला दफ्तर को मुख्यालय के तौर पर ही डिजाइन किया गया था। चंडीगढ़ के नजदीक होने के कारण पार्टी कार्यालय की उपयोगिता ज्यादा होगी। मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के लिए भी पंचकूला आना ज्यादा आसान होता है। क्योंकि वे चंडीगढ़ में ही मौजूद रहते हैं। भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने इसकी पुष्टि भी कर दी है।
विज्ञापन


रोहतक में लगा करेंगे प्रशिक्षण शिविर
भाजपा का दफ्तर रोहतक में भी मौजूद रहेगा। पार्टी इसका इस्तेमाल ट्रेनिंग स्कूल में करेगी यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षिण शिविर लगाए जाएंगे। पार्टी के बड़े नेताओं के दफ्तर वहां भी मौजूद रहेंगे। हालांकि पार्टी इस दफ्तर की उपयोगिता से इंकार नहीं कर रही है। भाजपा का कहना है कि रोहतक दफ्तर मंगल कमल से पार्टी ने लगातार तीन विधानसभा चुनाव जीते हैं। इस लिए भाजपा के बड़े नेताओं का रोहतक दफ्तर में आना लगा रहेगा। पार्टी की यहां से भी गतिविधियां चलती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed