{"_id":"6866df8522fe7f32c7088f96","slug":"bjp-executive-committee-of-all-districts-will-be-announced-in-a-week-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-753569-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: एक हफ्ते में घोषित होगी सभी जिलों की भाजपा कार्यकारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: एक हफ्ते में घोषित होगी सभी जिलों की भाजपा कार्यकारिणी
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 जुलाई को करेंगे भाजपा के तीन जिला कार्यालयों का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अगले एक सप्ताह में भाजपा की जिला कार्यकारिणी बनकर तैयार हो जाएगी। यह दावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने किया। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छह जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर झज्जर, सिरसा और कुरुक्षेत्र के भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से ही तीनों भाजपा कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
इस संबंध में बड़ौली ने वीरवार को 9 जिला अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक ली। शुक्रवार को 18 जिलों के अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक होगी और चयनित पदाधिकारियों के नामों की सूची को केंद्रीय कार्यालय भेज दिया जाएगा। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों व अभियानों के विषय पर चर्चा कर कार्य योजना तैयार की गई। इसमें छह जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती है। इस दिन भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेशभर में कार्यक्रम कर डॉ. मुखर्जी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराएंगे।
-- -- -- -- -- -- -
इस हफ्ते हो सकती हैं राजनीतिक नियुक्तियां
भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि राजनीतिक नियुक्तियां इस हफ्ते हो सकती हैं। इसके लिए सूची भेजी जा चुकी है। पूरी उम्मीद है कि इस हफ्ते कई नियुक्तियां कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा अध्यक्ष का चुनाव अभी नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद चुनाव हो सकते हैं।