फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP appointed ministers and MLAs incharge of 42 seats it lost

Chandigarh-Haryana News: भाजपा ने हारी 42 सीटों पर मंत्रियों और विधायकों को बनाया प्रभारी

विज्ञापन
मंत्रियों व विधायकों को इन विधानसभा क्षेत्रों में संगठन के साथ हलके के विकास कार्य भी देखने होंगे
विज्ञापन


बैठक में विधायकों ने फील्ड में चल रहे कामों में तेजी लाने की भी बात रखी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा की विधायक दल की बैठक में मिशन 2029 की तैयारियों की रणनीति का खाका खींचा गया। पार्टी ने उन सीटों पर जोर लगाना शुरू कर दिया, जिन सीटों पर भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
विधायक दल की बैठक में 42 हारी सीटों पर विधायक व मंत्रियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। अब इन विधायकों व मंत्रियों को अपने विधानसभा क्षेत्र की तरह इन क्षेत्रों के विकास कार्य करवाने होंगे और पार्टी के संगठन के कामकाज को भी देखना होगा। बैठक में विधायकों ने फील्ड में चल रहे कामों में तेजी लाने की भी बात रखी है।
विज्ञापन

लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद भाजपा की नजर अब 2029 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। भाजपा का लक्ष्य अपने वोट बैंक को बढ़ाना है ताकि अगले विधानसभा चुनाव में अपने ही दम पर सत्ता हासिल करे। इसके लिए पार्टी ने उन सीटों पर फोकस शुरू कर दिया है जहां पार्टी को हार मिली थी। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को 42 विधानसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। अब पार्टी इन 42 सीटों पर पहले अपना संगठन मजबूत करेगी। नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा और संगठन के कामों में गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीटों पर संगठन के कामकाज और हलके के विकास कार्यों की निगरानी की जाएगी। संगठन की ओर से जो भी विकास कार्य करवाने होंगे उसकी जिम्मेदारी भाजपा विधायकों व मंत्रियों की होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण, ऊर्जा मंत्री अनिल विज, विधायक दादा गौतम व सतपाल जांबा को किसी विधानसभा की जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
मंत्रियों की निगरानी में एक से दस अगस्त तक चलेगा पौधरोपण अभियान



बैठक में एक से दस अगस्त तक विशेष पौधरोपण अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में पौधे रोपे जाएंगे। इसमें मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है कि वे विधायक के साथ मिलकर उनके विधानसभा क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान में जुटें। बैठक के दौरान विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर पांच करोड़ की जो ग्रांट दी गई थी, उसकी रिपोर्ट मांगी गई। इसके अलावा खेतों का रास्ता पक्का करने की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने हर विधायक से ली। इस दौरान कुछ विधायकों ने कहा कि जो रास्ते बनाए जा रहे हैं, वह कम से कम 16 फीट के होने चाहिए।


सीएम बोले-लापरवाह अधिकारियों की जानकारी दें, कार्रवाई करेंगे
बैठक के दौरान कई विधायकों ने कहा फील्ड में जो काम चल रहे हैं उनकी गति काफी धीमी है। इससे जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सीएम ने भरोसा दिलाया कि जो भी विकास कार्य शुरू किए गए हैं, वह समय पर ही पूरे होंगे। यदि कोई अधिकारी लापरवाही कर रहा है तो उसकी सूचना दें। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जनसंवाद के दौरान जो कार्य सौंपे गए थे, उसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट भी रखी गई।
विधानसभा
प्रभारी
पंचकूला
घनश्याम अरोड़ा
नारायणगढ़
श्याम सिंह राणा

मुलाना(सुरक्षित) राम कुमार कश्यप

साढ़ाैरा(सुरक्षित) शक्ति रानी शर्मा

जगाधारी जगमोहन आनंद

शाहबाद(सुरक्षित) प्रमोद विज

थानेसर
भगवान दास कबीरपंथी

पिहोवा
कृष्ण मिड्ढा

गुहला(सुरक्षित) महीपाल ढांडा

कलायत देवेंद्र अत्री

कैथल
घनश्याम सर्राफ

गन्नाैर मुकेश शर्मा

बरोदा रणबीर पनिहार

जुलाना लक्ष्मण सिंह यादव

टोहाना
रणबीर गंगवा

फतेहाबाद
विनोद भ्याना

रतिया(आरक्षित) निखिल मदान

अंबाला सिटी
योगेंद्र राणा

कालांवाली(सुरक्षित) मूलचंद शर्मा

डबवाली गाैरव गाैतम

रानियां
कपूर सिंह वाल्मीकि

सिरसा
कृष्ण कुमार बेदी

ऐलनाबाद श्रुति चाैधरी

आदमपुर
कृष्णलाल पंवार

उकलाना(सुरक्षित) उम्मेद सिंह

नारनाैंद डाॅ. किशन कुमार

हिसार
राजेश नागर

पृथला
राव नरबीर सिंह

हथीन
बिमला चौधरी

पुन्हाना मनमोहन भड़ाना

फिरोजपुर झिरका
ओमप्रकाश यादव

नूंह
सतीश कुमार फगना

नांगल चौधरी
धनेश अलदखा

बेरी
हरिंदर सिंह राम रतन

झज्जर
कुमारी आरती राव

बादली तेज पाल तंवर

बहादुरगढ़
पवन खरखौदा

कलानौर
अनिल यादव

रोहतक
विपुल गोयल

गढ़ी सांपला किलोई अरविंद शर्मा

महम सुनील सांगवान

लोहारू
कंवर सिंह यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed