{"_id":"683cadb7f8abf75c550e3ff1","slug":"auction-of-retail-liquor-shops-of-184-zones-in-the-third-phase-in-the-state-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-725805-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में तीसरे चरण में 184 जोन की खुदरा शराब दुकानों की नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में तीसरे चरण में 184 जोन की खुदरा शराब दुकानों की नीलामी
विज्ञापन
चंडीगढ़। राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग ने तीसरे चरण में गुरुग्राम (पूर्व ), करनाल, पलवल, रेवाड़ी, जींद और यमुनानगर छह जिलों की खुदरा शराब दुकानों की नीलामी कराई। 270 जोनों में से 184 जोन की दुकानें आवंटित की गईं।
नीलामी से लगभग 2707 करोड़ रुपये का लाइसेंस शुल्क प्राप्त किया है। आबकारी आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को होने वाली तीन जोनों की नीलामी को रद्द करने और यमुनानगर में सभी जोनों की नए सिरे से नीलामी करने का निर्णय लिया है। शेष 142 जोनों की नीलामी जून के पहले सप्ताह में फिर से की जाएगी।
विभाग ने सभी जिलों के लिए नीलामी का अगला दौर 3, 4 और 5 जून को निर्धारित किया है। अगले चरण में राज्य के सभी जिलों को तीन समूहों में बांटा गया है। पहले समूह में गुरुग्राम (वेस्ट), नारनौल, हिसार, मेवात (नूंह), पानीपत, रोहतक, झज्जर और सिरसा जिले शामिल हैं। इन के लिए ई-निविदाएं 3 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ली जाएंगी और शाम 5 बजे इनका मूल्यांकन होगा। ब्यूरो